Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पृथ्वी शॉ से हाथापाई मामले में भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल गिरफ्तार

Prithvi Shaw Sapna Gill

मुंबई: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल के बीच विवाद में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही पृथ्वी शॉ का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह एक लड़की से बेसबॉल बैट छीनते नजर आ रहे थे, दूसरी ओर लड़की का साथी शॉ का वीडियो बनाता नजर आया।

आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लड़की और उसके साथी ने आरोप लगाया कि शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की, फिर बेसबॉल बैट से हमला किया। जबकि शॉ के दोस्त का आरोप था कि पूरा विवाद सेल्फी लेने से मना करने के बाद हुआ। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया है। सपना सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। सपना ने भोजपुरी सिनेमा में रवि किशन और दिनेश लाल यादव जैसे इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

कई फिल्मों में किया है काम

सपना के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और वर्तमान में मुंबई में रहती हैं। वह एंटरटेनमेंट और डांस वीडियो से लेकर फैशन फोटो के कंटेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करती हैं। उन्होंने ‘काशी अमरनाथ’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ और हाल ही में 2021 में रिलीज़ हुई ‘मेरा वतन’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। पुलिस के अनुसार, शुरू में सेल्फी के बाद शॉ ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद पूरा विवाद हुआ। घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्ष रोड पर झगड़ते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now