Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Raghav Chadha On Parineeti: राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा के साथ वेडिंग रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘जश्न का मौका आएगा’

Raghav Chadha On Parineeti

Raghav Chadha On Parineeti: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप (आम आदमी पार्टी) के सांसद राघव चड्ढा खूब सुर्खियों में हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कुछ दिनों पहले दोनों को एक साथ मुंबई में बैक-टू-बैक स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से दोनों चर्चा का विषय बन गए। दोनों के डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर अभी भी छाए हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि सिंगर-एक्टर हार्डी संधू ने भी परिणीति-राघव के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए उन्हें बधाई दी थी।

राघव चड्ढा ने किया खुलासा

अब न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में राघव चड्ढा से पूछा गया, “परिणीति की खूब चर्चा हो रही है।” इसे सुनकर पहले तो राघव ब्लश करते नजर आए और फिर उन्होंने हंसते हुए कहा कि “आज जश्न मनाइये कि आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है और कई सारे जश्न मनाने का मौका आएगा।

इसके साथ ही जब एक और न्यूज चैनल ने भी राघव से परिणीति को लेकर यही सवाल किया, तो राघव ने कहा था, “मैं आपको बताऊंगा, उस पर हमारा अलग से इंटरव्यू होगा।” वहीं, परिणीति लंदन की ट्रिप के बाद मुंबई लौट आई हैं और एक्ट्रेस को मंगलवार दोपहर मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया।

आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने भी दी थी बधाई

बता दें कि परिणीति और राघव में से किसी ने भी अभी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है। हालांकि सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने परिणीति-राघव के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए उन्हें बधाई दी थी। वहीं, हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने भी ट्विटर पर राघव और परिणीति को उनकी यूनियन के लिए बधाई दी थी।

रेस्टोरेंट के बार स्पॉट हुए थे परिणीति और राघव 

बताते चलें कि परिणीति और राघव के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं थी, जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now