Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Rajinikanth-Shiva Rajkumar in casual look: जेलर शूट से पहले कैजुअल लुक में नजर आए रजनीकांत-शिवा राजकुमार, फोटो वायरल

Rajinikanth Shiva Rajkumar In Casual Look

Rajinikanth-Shiva Rajkumar in casual look: दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर’ को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म का बड़ी बेकरारी के साथ इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों फिल्म जेलर की शूटिंग के लिए मंगलौर में हैं। हाल ही में रजनीकांत और शिवा राजकुमार की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें कैजुअल कपड़े पहने सुपरस्टार दो मेहमानों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

रजनीकांत-शिवा राजकुमार की फोटो वायरल

वायरल तस्वीर में आप देख सकते है कि रजनीकांत ने लाल रंग की टी-शर्ट और रंग-बिरंगी लुंगी पहने है, जबकि शिवा राजकुमार ऑलिव ग्रीन टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं। दोनों दो मेहमानों से बात करते नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार रजनीकांत और शिवा राजकुमार 14 फरवरी से मंगलौर में अपनी फिल्म जेलर की शूटिंग करेंगे।

मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ये सितारें

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर दिलीप कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे हैं। इसके साथ ही फिल्म में जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया और विनायकन भी फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नजर आने वाले हैं।

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार भी इस फिल्म में अहम रोल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म को 11 अगस्त 2023 तक रिलीज को रिलीज कर सकते है।

सन पिक्चर्स के बैनर तले बना रही फिल्म जेलर

यह पहला मौका होगा जब सुपरस्टार रजनीकांत और मोहनलाल एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं फिल्म जेलर में मोहनलाल कैमियो रोल निभाते दिखेंगे, माना जा रहा है कि मंगलौर का यह कार्यक्रम कम से कम एक सप्ताह तक चलेगा। बता दें सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी करियर की ये 169वीं फिल्म है, यह फिल्म सन पिक्चर्स के बैनर तले बना रही है।

फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस 

इस फिल्म को लेकर रजनीकांत के फैंस कभी उत्सुक है। वहीं फिल्म ‘जेलर’ को लेकर रजनीकांत एक बार फिर से बड़े पर्दे पर जबरदस्त एक्शन मूड में नजर आएंगे। इतना ही नहीं फिल्म जेलर को लेकर नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित पिछली फिल्मों से उनकी ये फिल्म काफी अलग होने वाली है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now