Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Randhir Kapoor Birthday: पिता के जन्मदिन पर करीना ने शेयर की नाना-नाती की क्यूट फोटो, फैंस बोले- बेस्ट फ्रेंडशिप

Randhir Kapoor Birthday

Randhir Kapoor Birthday: बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के लिए हर रोज कोई नया अपडेट करते ही रहते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आज रणधीर कपूर का जन्मदिन है और इस दिन को खास बनाने के लिए करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है।

करीना ने लिखा शानदार कैप्शन

इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने एक शानदार कैप्शन भी लिखा है, जिसे देखकर हर किसी के फेस पर स्माइल आ जाएंगी। इस फोटो को देखकर फैंस बहुत खुश हैं और कमेंट्स करके रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही फोटो में करीना के पापा और बेटा बहुत ही सुंदर लग रहे हैं और इसलिए यह फोटो जमकर वायरल भी हो रहा हैं।

करीना ने एक शानदार कैप्शन

बता दें कि करीना ने अपने पिता के जन्मदिन पर एक खूबसूरत फोटो शेयर किया है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा कि “मेरे दोनों फेवरेट बॉयज वही कर रहे हैं जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। हैप्पी बर्थडे पापा आई लव यू सो मच।”

नाना-नाती की स्पेशल बॉन्डिंग

साथ ही शेयर किए गए इन फोटोज में साफ देखा जा सकता हैं कि जेह अपने नाना रणधीर कपूर के साथ डाइनिंग टेबल के पास बैठे हैं और उनके सामने टेबल पर खाने की प्लेट्स रखी हैं। इसके साथ ही फोटोज में देखा जा सकता है कि दोनों ही अपनी मील एन्जॉय कर रहे हैं। इसके साथ ही फोटो में नाना-नाती की स्पेशल बॉन्डिंग भी नजर आ रही हैं।

लोगों को पसंद आई फोटो

इसके साथ ही फैंस को भी नाना-नाती की ये तस्वीर बहुत पसंद आ रही है और सभी कमेंट्स में रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। करीना के शेयर किए गए फोटो को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now