Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Saas Bahu Aur Flamingo Trailer Out: खूनी खेल खेलने को तैयार बहुएं, सास भी चलाएगी बंदूक, सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Saas Bahu Aur Flamingo Trailer Out: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) खूब सुर्खियों में है। एक्ट्रेस अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

डिंपल कपाड़िया ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ (Saas Bahu Aur Flamingo) से ओटीटी डेब्यू करने जा रही है। इस बीच अब इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ का ट्रेलर रिलीज

बता दें कि होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ का ट्रेलर DisneyPlus Hotstar पर रिलीज कर किया गया है। सीरीज के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि- कि कमजोर दिलवाले इसे ना देखें। इस सीरीज में डिंपल कपाड़ियां लीड रोल निभाती नजर आएंगी।

हाथ में बंदूक थामे दिखीं डिंपल कपाड़िया 

इस सीरज में वो रानी बा सावित्री देवी के रोल मेंनजर आने वाली है। वहीं, इस ट्रेलर में वो पहले आम महिला की तरह घर में पूजा-पाठ करती हुई दिख रही है। साथ ही फिल्म का ट्रेलर में डिंपल कपाड़िया लेडी डॉन की तरह हाथ में बंदूक थामे नजर आने वाली है। वहीं, उनका ये लुक बेहद डरावना है और फिर इस बंदूक से वो एक मर्डर भी करती है।

इस दिन स्ट्रीम होगी सीरीज

साथ ही इस ट्रेलर में डिंपल के अलावा राधिका मदान के हाथ भी खून से सने दिखाई देते हैं। ट्रेलर को देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ये सीरीज 5 मई, 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले होमी अदजानिया बीइंग सायरस और कॉकटेल जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

बुरी महिलाओं के एक समूह की कहानी

वहीं, सीरीज को लेकर डिंपल कपाड़िया ने कहा था कि- ‘सास, बहू और फ्लेमिंगो एक ऐसी कहानी है, जो जुनून और अराजकता से भरी दुनिया में आम लोगों को असाधारण बनाती है। यह बुरी महिलाओं के एक समूह की कहानी है, जिन्हें अक्सर मेल कैरेक्टर्स द्वारा निभाए जाते हैं, मेरा मानना है कि इसमें कुछ कलरफुल कैरेक्टर्स हैं, जिन्हें आपने कभी देखा होगा। यह शो उतना ही वाइल्ड है, जितने क्रेजी मेरे डायरेक्टर होमी अदजानिया का दिमाग है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now