Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Shah Rukh Khan

Pathaan Collection Day 3: शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने कमाई के मामले में दुनियाभर की फिल्मों को पछाड़ दिया हैं। पठान ने रिलीज़ होने के बाद 2 दिन के अंदर लगभग 130 करोड़ कमाई की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित फिल्म ने शुक्रवार को 35-36 करोड़ रुपये कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने अभी तक 160 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, उम्मीद है कि आने वाले दो दिनों में ‘पठान’ की कलेक्शन में दोबारा से डबल कमाई देखने को मिल सकता है।

इतना हुआ ‘पठान’ का कलेक्शन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली ‘पठान’ ने ये साबित कर दिया है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की वापसी बड़े पर्दे पर धमाकेदार रही है। ‘पठान’ (Pathaan) ने रिलीज के दूसरे 68 करोड़ का कलेक्शन कर एक नया रिकॉर्ड रचा है। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘पठान’ का फर्स्ट एक्सटेंडेड वीकेंड 200 करोड़ के पार जाएगा। क्योंकि अब तक ‘पठान’ ने तीन दिन में 158 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है।

KGF 2 को पछाड़ सकती है पठान

पठान के शुरुआती में दर्शकों को चौंका दिया है। इस फिल्म से पहले, यश स्टारर KGF 2 (हिंदी) ने इतने प्रभावशाली कलेक्शन देखे थे, जो बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, अपने 4 दिनों के ओपनिंग वीकेंड के दौरान 193.99 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही। सलमान खान अभिनीत सुल्तान ने पहले सप्ताह में 180.36 करोड़ रुपये कमाई किया था, इसके बाद सिद्धार्थ आनंद की पिछली फिल्म वॉर, जिसने पहले दिन 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी, अपने शुरुआती दिन में केवल 166.25 करोड़ रुपये ही कमा सकी।

जानें अब तक के रिकॉर्ड

पहले दिन 57 करोड़, दूसरे दिन 70.50 करोड़ तो वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 36 करोड़ की कमाई की है, जिसे मिलाकर कुल 163.50 करोड़ नेट की पूरे भारत में पठान कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 280 से 290 करोड़ तक का आंकड़ा सामने आया है। लेकिन अब देखना होगा की वीक डे के बाद वीकेंड पर फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है। हालांकि लोगों का मानना है कि फिल्म वीकेंड पर 400 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी।

बता दें, साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर टू ने 3 दिन 143.64 करोड़ की कमाई की थी, जिसे शाहरुख की फिल्म पठान ने पीछे छोड़ दिया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now