Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सलमान खान के बाद अब आमिर का भी ‘पठान’ से जुड़ा नाम, बहन ने किया है मां का रोल

निखत खान

Pathan movie: पठान ने पहले ही दिन 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। सलमान खान ने इस मूवी में कैमियो किया है। अब शाहरुख खान, सलमान खान के बाद तीसरे किंग आमिर खान का भी पठान फिल्म से नाता जुड़ गया है। दरअसल, फिल्म में शाहरुख खान का पालन-पोषण करने वाली मां का रोल निभाने वाली निखत खान आमिर खान की बहन है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पठान को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। निखत खान ने मूवी में शाहरुख की फोस्टर मदर का रोल निभाया है। पालन-पोषण करने वाली मां को फोस्टर मदर कहते हैं। दर्शकों को निखत का रोल काफी पसंद आ रहा है। वह इस फिल्म में उनकी अदाकारी को पसंद कर रहे हैं। बता दें निखत खान ने छोटे पर्दे से डेब्यू किया था। इससे पहले वह स्टार प्लस के शो ‘बन्नी चाऊ होम डिलीवरी’ और ‘मिशन मंगल’, ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ और ‘सांड की आंख’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now