Prajasatta Side Scroll Menu

सलमान खान की ‘Battle Of Galwan’ को मिली बॉलीवुड की ये सबसे बड़ी डील..! जानिए क्या बदलेगा ..

सलमान खान की 'Battle Of Galwan' को मिली बॉलीवुड की ये सबसे बड़ी डील..! जानिए क्या बदलेगा ..

Battle Of Galwan बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की आगामी देशभक्ति फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। जियो स्टूडियोज ने फिल्म के सभी अधिकारों के लिए 325 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर डील पर हस्ताक्षर किए हैं, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है।

आमतौर पर किसी फिल्म के विभिन्न अधिकार अलग-अलग कंपनियां खरीदती हैं, लेकिन ‘बैटल ऑफ गलवान’ के मामले में ऐसा नहीं होगा। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के अनुसार, जियो स्टूडियोज ने फिल्म के संगीत, उपग्रह, डिजिटल और यहां तक कि थिएट्रिकल वितरण अधिकार तक एक ही छत के नीचे खरीद लिए हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि अब फिल्म की सारी कमान जियो स्टूडियोज के हाथों में है।

इसे भी पढ़ें:  Shehzada showcased on Burj Khalifa: बुर्ज खलीफा पर छाया बॉलीवुड का ‘शहजादा’, किंग खान की तरह कार्तिक को सम्मान

बॉक्स ऑफिस पर निर्भर होगी अंतिम राशि
हालांकि, इस डील में एक बड़ा मोड़ यह है कि यह पूरी तरह से फिल्म की सिनेमाघरों में कमाई पर निर्भर करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 325 करोड़ रुपये की यह राशि एक बेस प्राइस है। अगर फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाती है और 100 या 200 करोड़ से अधिक की कमाई करती है, तो जियो स्टूडियोज निर्माताओं को अतिरिक्त राशि अदा करेगी। वहीं, अगर फिल्म की कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती, तो इस राशि में कटौती भी हो सकती है। हालांकि, इसके सटीक मानदंडों पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें:  हंसी, रोमांस, और मिस्ट्री तक.. इस Festive Season में Prime Video का फेस्टिव लाइन-अप है धमकेदार, देखिए ये 11 फिल्में और शोज

इस तरह की डील बॉलीवुड के लिए एक नई मिसाल स्थापित करती है, जहां निर्माता और वितरक दोनों का लाभ-हानि फिल्म की सफलता से सीधे जुड़ा होगा। यह डील निवेशकों के फिल्म और सलमान खान की स्टार पावर में अटूट विश्वास को भी दर्शाती है। यदि फिल्म की गुणवत्ता और उसका प्रचार-प्रसार उम्मीदों के अनुरूप रहा, तो ‘बैटल ऑफ गलवान’ सलमान खान की स्टारडम को एक बार फिर से साबित करते हुए निर्माताओं और निवेशकों, दोनों के लिए मुनाफे का सौदा साबित होगी।

इसे भी पढ़ें:  South Indian Cinema: सुपरहीरो, पुष्पा, कांतारा अब भी देखना चाहते हैं लोग, निर्माता विक्रम भट्ट ने बताया क्यों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं बॉलीवुड फिल्में!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi Entertainment entertainment update Hindi movie review OTT news India Salman Khan web series review

Join WhatsApp

Join Now