Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सलमान खान फिर बने सिंगर, ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए गाना किया रिकॉर्ड, टीजर देख फैंस झूमे

Image 1 6

Salman Khan Jee Rahe The Hum Song Teaser Release: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman khan) एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनका संगीत से बहुत गहरा लगाव हैं।

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का हर किसी को बहुत बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब फिल्म का लेटेस्ट रोमांटिक सॉन्ग ‘जी रहे थे हम’ (Jee Rahe The Hum) का टीजर रिलीज हो गया है।

‘जी रहे थे हम’ सॉन्ग की रिलीज डेट आई सामने

Kullu Dussehra 2026 Celebration

‘जी रहे थे हम’ के टीजर में सलमान के साथ बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सलमान ने सोशल मीडिया पर ‘जी रहे थे हम’ सॉन्ग की रिलीज डेट की जानकारी भी दी हैं।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया टीजर

बता दें कि इस गाने के टीजर को सलमान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल शेयर किया है। साथ ही टीजर के वीडियो में सलमान का लुक भी बेहद कमाल का है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के गाने ‘जी रहे थे हम’ की खास बात ये हैं कि इसे खुद सलमान खान ने अपनी आवाज में गाया है।

‘नइयो लगदा’ और ‘बिल्ली बिल्ली’ हुए हिट

इसके साथ ही ‘किसी का भाई किसी की जान’ का लेटेस्ट सॉन्ग ‘जी रहे थे हम’ (Jee Rahe The Hum) 21 मार्च यानी बुधवार को रिलीज होगा। वहीं, इस फिल्म के ‘नइयो लगदा’ और ‘बिल्ली बिल्ली’ सॉन्ग हिट साबित हो चुके हैं।

इन गानों को भी अपनी आवाज दे चुकें हैं सलमान

सलमान खान न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक बेहतरीन गायक भी हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में कुछ गाने गाए हैं, जिसमें ‘मैं हूं हीरो तेरा’, ‘हैंगओवर’, ‘बेबी नू बेस पसंद हैं’, जैसे कई गानों को अपनी आवाज दी हैं। बता दें कि ‘मैं हूं हीरो तेरा’ फिल्म हीरो का गाना है, जो साल 2015 में आई थी।

वहीं, ‘हैंगओवर’ साल 2014 में आई फिल्म किक का गाना है, जिसे सलमान ने अपनी आवाज दी हैं। इसके साथ ही ‘बेबी नू बेस पसंद हैं’ जो साल 2016 में आया था, इसे भी सलमान ने अपनी आवाज दी हैं। अब फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के गाने ‘जी रहे थे हम’ को भी सलमान ने अपनी आवाज में गाया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now