Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sana Khan Pregnancy: जल्द मां बनने वाली हैं सना ख़ान, एक्ट्रेस ने ढाई साल पहले छोड़ा था ग्लैमर वर्ल्ड

Sana Khan Pregnancy: इन दिनों ‘बिग बॉस 6’ फेम सना खान (Sana Khan) खूब सुर्खियों में हैं। बहुत जल्द सना खान मां बनने वाली हैं, एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट सुनकर फैंस बहुत खुश हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की हैं। सना खान ने मुफ्ती अनस सैयद (Mufti Anas Sayyad) से शादी की है। ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर सना ने धर्म का रास्ता अपना लिया था।

जल्द मां बनने वाली हैं सना ख़ान

बता दें कि सना खान ने जब मुफ्ती अनस से शादी की थी तो लोगों को बहुत हैरानी हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस अपने धर्म के प्रचार प्रसार में पूरी तरह से रम बस गईं। अब सना खान और उनके पति मुफ्ती अनस सैयद (Mufti Anas Sayyad) के घर में जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। 34 साल की एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।

अनस सईद ने दी प्रेग्नेंसी की जानकारी

सना खान की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट अनस सईद ने एक इंटरव्यू के दौरान दी। जैसे ही ये खबर सामने आई तो फैंस ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया। अब सभी कपल को बधाई दे रहे हैं। अनस ने बताया है कि वो जून के आखिर में अपने होने वाले बेबी का स्वागत करेंगे।

बहुत खुश हैं अनस

साथ ही इससे अनस बहुत खुश है और उन्होंने अपने पिता बनने की अनाउंसमेंट भी खुद ही की है। इसके साथ ही जब सना से पूछा गया कि वह मां बनने जा रही हैं तो उन्हें कैसा महसूस हो रहा है, तो सना ने कहा कि वह बहुत खुश और एक्साइटेड हैं।

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस थीं सना खान

‘जय हो’ की एक्ट्रेस ने ये भी कहा है कि वह अपने बच्चे को गोद में लेने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। बता दें कि सना टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस थीं, जिन्हें ‘जय हो’, ‘वजह तुम हो’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही वो साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now