Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सनी देओल का गदर, रस्सी बंधे हाथों से उखाड़ दिया पोल, देखें वीडियो

Gadar 2 Sunny Deol1

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का दूसरा पार्ट रिलीज होने को तैयार है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है और अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इस बीच सनी देओल के गदर मचाते कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जी हां, गदर 2 में एक बार फिर धूम मचाने जा रहे सनी देओल तारा सिंह के किरदार में नजर आए हैं। शूटिंग का एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें भयंकर लड़ाई वाला सीन दिखाया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर का हाल ही में रिलीज गया था। अब सनी देओल के फाइट सीक्वेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं।

काले कुर्ता-पायजामा में नजर आए सनी देओल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

धूल भरे मैदान में शूट किए गए वीडियो में से एक में काले कुर्ता-पायजामा और मैचिंग पगड़ी पहने सनी देओल के किरदार को कई दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाया गया है। वह खाकी वर्दी पहने जवानों से घिरे हैं। साथ ही उनके हाथ एक पोल से बंधे हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि एक्शन बोलने के बाद सनी रस्सी से बंधे हाथों पर जोर लगाते हैं और पोल तोड़कर गदर मचा देते हैं। तारा सिंह के पोल उखाड़ते ही धूल का गुबार उड़ने लगता है। ये वीडियो देख गदर के फैंस इस फिल्म में दमदार एक्शन को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं।

हालांकि ये वीडियो कितने पुराने हैं और कहां शूट किए गए हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इस बार लोकेशन की बात करें तो गदर 2 की शूटिंग पिछले कई महीनों में मुंबई, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई है।

इस दिन रिलीज होगी गदर 2

गदर-2 स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसके ऑफिशियल रिलीज का ऐलान हो चुका है। इस फिल्म में कई पुराने किरदार होंगे, तो वहीं कई नए किरदार नजर आएंगे। अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा भी वापस आएंगे। निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष पहली फिल्म के वक्त 7 वर्ष के थे। सीक्वल के अन्य कलाकारों में सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा शामिल हैं।

गदर 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी और उस समय तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक थी। अनिल शर्मा की इस फिल्म ने ‘लगान’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी अन्य सुपरहिट फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ते हुए दुनियाभर में 133 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now