Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sapna Choudhary के खिलाफ दर्ज हुई FIR, हरियाणवी डांसर पर भाभी ने लगाए ये आरोप

Sapna Accused

Sapna Choudhary: हरियाणा डांसर और बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने हरियाणा की डांस इंडस्ट्री पर राज किया है। हालांकि, अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। पलवल पुलिस ने सपना चौधरी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ डांसर की भाभी को परेशान करने में कथित रूप से शामिल होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चौधरी, उसके भाई करण और उसकी मां के खिलाफ सपना की भाभी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसका परिवार चौधरी और उसके परिजनों द्वारा मांग की गई क्रेटा खरीदने में विफल रहा, तो उन्होंने उसका उत्पीड़न, मारपीट और यौन शोषण शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पलवल निवासी सपना चौधरी की भाभी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2018 में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी करण से हुई थी। शिकायतकर्ता ने कहा, उसकी शादी के समय, उसके परिवार ने भारी मात्रा में सोना दिया था और दिल्ली के एक होटल में शादी का आयोजन भी किया था, जिसका खर्च उस समय लगभग 42 लाख रुपये था।

बच्चा पैदा हुआ तो…

पीड़िता का आरोप है कि उसे कई बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और मारपीट की गई। चौधरी की भाभी ने कहा कि जब उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया तो उनके परिवार ने 3 लाख रुपये, चांदी और नए कपड़े दिए लेकिन सपना का परिवार कार मांगता रहा। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और पिछले साल मई में, उसके पति ने उसे नशे की हालत में पीटा और उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीड़िता के पति सपना चौधरी और उसकी सास नीलम के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी सतेंद्र ने एक निजी चैनल को बताया, ‘हमने मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है और मामले की जांच की जा रही है।’

सपना पर 2018 में भी लगा धोखा देने का आरोप

गायिका और डांसर पर पिछले साल नवंबर में धोखा देने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने 2018 में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति नहीं दी थी जिसके लिए उन्हें आयोजकों द्वारा अग्रिम भुगतान किया गया था। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।

एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में सपना चौधरी और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए। पहली बार सपना के खिलाफ 13 अक्टूबर, 2018 को प्राथमिकी (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज की गई थी। जब वह उस वर्ष 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक लखनऊ के स्मृति उपवन में एक डांस शो में शामिल होने में विफल रही थी।

सपना चौधरी के बारे में

सपना चौधरी हरियाणा में एक लोकप्रिय नाम है। वह तेरी आंख का यो काजल जैसे लोकप्रिय गानों पर अपने नृत्य से प्रसिद्ध हुईं। भारत के उत्तरी भाग में उनकी लोकप्रियता ने उन्हें बिग बॉस 11 में प्रवेश दिलाया। उन्होंने वीरे दी वेडिंग और नानू की जानू जैसी फिल्मों में आइटम नंबर भी किए हैं। उन्होंने 2019 की फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स में मुख्य भूमिका भी निभाई।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now