Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sara Ali Khan: शादी के सवाल पर सारा अली खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मेरी औकात नहीं है, मम्मी से दूर जाने की’

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। इन एक्टर्स में एक नाम कार्तिक आर्यन का भी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दोनों ने अपनी फिल्म लव आजकल 2 के दौरान एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि, इस कपल की लव स्टोरी ज्यादा दिनों तक चल नहीं सकी और दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

अपनी शादी को लेकर सारा ने किया खुलासा

एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी शादी को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि वे ऐसे इंसान से शादी करेंगीं, जो उनकी मां अमृता सिंह के साथ शिफ्ट होने के लिए तैयार होगा। इस बात से सारा का अपनी मां के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड का अंदाजा आराम से लगाया जा सकता है।

‘मेरी औकात नहीं है, मम्मी से दूर जाने की’- सारा 

सारा का कहना है कि किसी भी चीज के लिए, मेरी औकात नहीं है, मम्मी से दूर भागने (दूर जाने) की। कहीं भी भाग जाओ, घर तो वहीं जाना है, रोज मैं उनसे दूर भागने की बात भी नहीं कर सकती। वह मेरा घर है, मैं जहां भी जाऊंगी वो वहां होगी।

साल 1991 में सैफ अली खान ने की थी खुद से 12 साल बड़ी अमृता से शादी

बताते चलें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक के बाद सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहती हैं। सैफ अली खान ने साल 1991 में खुद से 12 साल बड़ी अमृता से शादी की थी। दोनों के तलाक के वक्त सारा अली खान सिर्फ 9 साल की थीं और उनके भाई इब्राहिम अली खान की उम्र 3 साल थी।

अपनी मां से बेहद प्यार करती हैं सारा अली खान

सारा अली खान अपनी मां से बेहद प्यार करती हैं। वे अपनी मां के काफी करीब भी हैं। इस बात का अंदाजा एक्ट्रेस के शादी को लेकर किए सवाल के जवाब से भी लगाया जा सकता है।

विक्की कौशल के साथ लक्ष्मण उटेकर की फिल्म में नजर आएंगी सारा

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो एक्ट्रेस जल्द ही विक्की कौशल के साथ लक्ष्मण उटेकर की फिल्म में दिखाई देगीं। ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसके अलावा सारा जल्द ही विक्रांत मैसी के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now