Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Satish Kaushik के जाने के बाद ठहर गई पत्नी और बेटी की जिंदगी

Satish Kaushik Nephew On Actor Family

Satish Kaushik Nephew On Actor Family: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार, डायरेक्टर और कॉमेडियन सतीश कौशिक दुनिया को तो अलविदा कह गए, लेकिन जाते-जाते अपने पीछे पत्नी और मासूम बेटी को छोड़ गए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सतीश के जाने के बाद उनकी पत्नी और बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। जो भी हमारे के दिल के सबसे करीब होता है, अगर वो अचानक चला जाए, तो भला कोई कैसे ही जी पाएगा। कुछ ऐसा ही सतीश की पत्नी और बेटी के साथ हो रहा है।

ठहर-सी गई एक्टर की पत्नी और बेटी की जिंदगी

बता दें कि सतीश कौशिक को उनके भतीजे निशांत ने मुखाग्नि दी है। साथ ही सतीश की अस्थियां भी हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जा चुकी हैं, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद आज भी सतीश कौशिक की पत्नी और उनकी बेटी वंशिका इस गम से ऊभर नहीं पाई हैं। ऐसा लगता है कि दोनों की जिंदगी तो जैसे ठहर सी गई है।

सतीश के भतीजे ने बताया परिवार का हाल

हाल ही में सतीश के भतीजे निशांत ने एक इंटरव्यू में बताया है कि सतीश के जाने के बाद उनके परिवार का क्या हाल है। निशांत ने बताया कि अंकल के जाने के बाद से दिवंगत एक्टर के परिवार की जिंदगी थम सी गई है।

असहज महसूस करती है नन्ही वंशिका

सतीश की पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका इस बात को मानने की कोशिश कर रही हैं कि अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। निशांत ने यह भी बताया कि नन्ही वंशिका मेहमानों के सामने तो कुछ नहीं कहती, लेकिन जैसे ही अकेले होती है वैसे ही वह असहज महसूस करने लगती हैं।

अचानक से चुप हो जाती हैं सतीश कौशिक की पत्नी

साथ ही निशांत ने सतीश कौशिक की पत्नी के बारे में बताया कि शशि आंटी भी इस घड़ी से समझौता करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन नहीं हो पा रहा। उनकी हालत खराब है और अचानक से वह चुप हो जाती हैं और पुरानी यादों में खो जाती हैं।

बेटी के साथ खूब गेम खेलते थे सतीश

इसके साथ ही निशांत ने सतीश कौशिक को शानदार पिता भी बताया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ खूब गेम खेलते थे। हाल ही में वंशिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता के साथ एक हैप्पी तस्वीर पोस्ट की थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि पापा के जाने के कुछ दिनों बाद उन्होंने अपना हैंडल डिएक्टिवेट कर दिया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now