Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सत्यप्रेम की कथा के ‘गुज्जू पटाका’ का चला जादू, गाने में कार्तिक आर्यन के स्वैग और एनर्जी पर फैन्स हुए फिदा

सत्यप्रेम की कथा के 'गुज्जू पटाका' का चला जादू, गाने में कार्तिक आर्यन के स्वैग और एनर्जी पर फैन्स हुए फिदा

पूजा मिश्रा|
कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की इन दिनों खूब चर्चा है। इस फिल्म के रोमांटिक गानों, ‘नसीब से’ और ‘आज के बाद’ का खुमार अभी लोगों पर से उतरा भी नही था कि हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का लेटेस्ट गाना ‘गुज्जू पटाका’ का क्रेज भी फैन्स और दर्शकों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। ये एक जोशिला डांस नंबर है। एक परफेक्ट दूल्हे की एंट्री वाला सॉन्ग के रूप में सामने आए इस गाने ने हर किसी को अपनी बीट्स पर झूमने पर मजबूर कर दिया है। वहीं कार्तिक के हुक स्टेप्स भी डांस फ्लोर पर अपना जलवा बिखेर रहें है।

इस गाने ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। क्योंकि रिलीज के कुछ ही समय में नेटिजन्स ने पूरे सोशल मीडिया पर गाने की एनर्जी, ग्रैंड विजुअल्स और वाइब की तारीफों के पुल बांध दिए। बड़े पैमाने पर सेटअप के साथ एक परफेक्ट हीरोइक एंट्री के वाइब्स को पेश करते हुए, ये गीत कार्तिक आर्यन के धमाकेदार डांस मूव्य से भरा हुआ है, जिसने दर्शकों को कुछ ट्रेंडसेटर हुक स्टेप्स भी दिए है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

‘सत्यप्रेम की कथा’ एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग का प्रतीक है। दिलचस्प बात यह है कि साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ अपनी अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता हैं। ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now