Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सेशन कोर्ट के बाहर स्पॉट हुई Rakhi Sawant, बोली- आदिल के पास…

Rakhi Sawant: एक्ट्रेस राखी सांवत अपने ड्रामे को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। पिछले कुछ समय से राखी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राखी ने अपने पति पर शिकायत की थी, जिसके बाद से वो न्यायिक हिरासत में हैं। इस विषय पर कई बार राखी ने बयान दिए हैं और बताया है कि कैसे उनके पति उनको प्रताड़ित करते थे।

राखी ने दिया अपडेट

इसी बीच बीते दिन इस केस की सुनवाई थी, जिसमें राखी भी पहुंची और इसके बाद राखी कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करती नजर आई। साथ ही राखी ने बताया कि दिंडोशी सेशन कोर्ट ने अंधेरी मैजिस्ट्रेट के कोर्ट ऑर्डर को रद्द कर दिया है और पुलिस कस्टडी का फैसला दिया है।

वकील के साथ कोर्ट के बाहर दिखी राखी

इसके साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी अपने वकील के साथ कोर्ट के बाहर दिख रही हैं और इसके साथ ही वो पैपराजी से बात करते हुए मामले की अपडेट दे रही हैं।

साथ ही जानकारी देते हुए राखी कहती हैं कि ‘जब तक पुलिस इन्क्वायरी नहीं करेगी, तब तक वो केस लड़री रहेंगी’, इसके साथ ही राखी कहती हैं कि आदिल को डायरेक्ट पुलिस कस्टडी मिली है और वो चाहती हैं कि मुंबई पुलिस को भी उसकी कस्टडी मिले, जिससे उनके मामले की पूछताछ हो सके।

आदिल के पास मेरे 2 करोड़ रूपये हैं- राखी

इसके बाद राखी आगे कहती हैं कि ‘आदिल के पास उनका बहुत सारा पैसा, गहने हैं। राखी कहती हैं कि आदिल को मेरे करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपये देने हैं।

साथ ही राखी कहती हैं कि उसे सीधे जीसी मिल गया है, पुलिस कस्टडी नहीं मिली हैं। पुलिस कस्टडी मुंबई में भी मिलनी चाहिए। इसके साथ ही राखी आगे कहती हैं कि मैसूपर पुलिस को भी कस्टडी मिले और यहां से मैसूर पुलिस भी आदिल को लेकर वहां जाएं और फिर वहां से यहां आर्थर रोड जेल लाया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now