Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shah Rukh Khan Meet Fans: ‘पठान’ की रिलीज के बाद पहली बार सामने आए SRK, मन्नत की बालकनी से ऐसे किया थैंक्यू

Shah Rukh Khan Meet Fans

Shah Rukh Khan Meet Fans: बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाती जा रही हैं। चार साल के बाद शाहरुख खान ने पठान के जरिए वापसी की है और आते ही वो कर दिखाया है, जो आजतक हिंदी सिनेमा में किसी सितारे ने नहीं किया है।

दुनियाभर में किंग खान ने अपना ऐसा जादू चलाया हुआ है कि फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। पठान को शानदार सफलता मिली है और इसी के चलते फिल्म ने पांचवे दिन यानी रविवार को भी 70 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में पठान का कुल कारोबार 277 करोड़ तक जा पहुंचा है।

पांचवे दिन पठान ने किया छप्परफाड़ कलेक्शन 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पठान का बोलबाला अब हर ओर है और इसी के चलते अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आज यानी सोमवार का कलेक्शन सामने आने के बाद भारत में 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। बता दें कि पांचवे दिन पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बेहद शानदार रहा और फिल्म ने पांच दिन में ही 550 करोड़ का छप्परफाड़ कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही शाहरुख खान ने फिल्म के रिलीज होने के बाद पहली बार फैंस को दीदार दिए और मन्नत की बालकनी से फैंस पर खूब प्यार लुटाया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस दौरान किंग खान ने सिर झुकाकर फैंस को थैंक यू बोला और उन्होंने अपने सिग्नेचर पोज से फैंस का दिल खुश कर दिया।

‘झूमे जो पठान’ पर किया डांस

सोशल मीडिया पर अब किंग खान के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वो फैंस को बार-बार हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को ‘पठान’ के ‘झूमे जो पठान’ गाने के डांस स्टेप्स भी करके दिखाए है। ये देखकर फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे और लोगों को किंग खान का ये अदांज खूब पसंद आ रहा है और लोग सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

इस लुक में दिखे किंग खान

इस दौरान किंग खान ने काले रंग के कपड़े पहने थे और उन्होंने सिर बैंड बांध रखा था। साथ ही जाने से पहले उन्होंने फैंस पर फ्लाइंग किस की बौछार की और मन्नत बालकनी पर आकर उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया। साथ ही आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि फैंस उनके नाम के नारे लगा रहे हैं और आगामी फिल्म के लिए उत्साहपूर्वक अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now