Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shahid Kapoor-Kriti Sanon Movie: बड़े पर्दे पर पहली बार साथ नजर आएंगें शाहिद कपूर और कृति सेनन, अनटाइल फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

Shahid Kapoor-Kriti Sanon Movie: इन दिनों हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) खूब सुर्खियों में है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, ये जोड़ी पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी, जिसको लेकर फैंस भी बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन बहुत जल्द एक लव स्टोरी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस बीच अब इस अनटाइल रोमांटिक मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ गया है।

तरण आदर्श ने शेयर किया अनटाइल फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 

बता दें कि आज यानी शनिवार को मशहूर फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस अपकमिंग लव स्टोरी फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया है।

पोस्टर को देखकर फैंस बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हो गए है। बता दें कि तरण की ओर से शेयर किया गया ये पोस्ट शाहिद कपूर और कृति सेनन की अनटाइटल अपकमिंग फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर का है, जो लोगों को खूब भा रहा है।

एक बाइक पर बैठे रोमांस फरमाते नजर आए शाहिद और कृति

साथ ही इस पोस्टर में साफ देखा जा सकता है कि शाहिद और कृति एक बाइक पर बैठे रोमांस फरमाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, तरण के मुताबिक इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म के निर्माता मैडॉक फिल्म के कर्ता-धर्ता दिनेश विजान और डायरेक्टर अमित जोशी और आराध्या हैं।

अक्टूबर में रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। साथ ही अभी इस फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है। हालांकि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही तरण आदर्श ने बताया है कि ये फिल्म इसी साल अक्टूबर के महीने में रिलीज होगी। फैंस को भी अब इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now