Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shardul Thakur के संगीत में क्रिकेटर्स का जमावड़ा, वाइफ संग पहुंचे रोहित, चहल के बिना पहुंची धनश्री

Shardul Thakur Wedding Music

Shardul Thakur Wedding: क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर आज शादी करने जा रहे हैं। वह लंबे समय से मंगेतर मिताली पारुलकर को डेट कर रहे थे। अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले कल शार्दुल के संगीत में क्रिकेटरों का जमावड़ा लगा। कप्तान रोहित शर्मा वाइफ रितिका सजदेह के साथ संगीत समारोह में पहुंचे इसके अलावा भी कई क्रिकेटर इस आयोजन में पहुंचे।

शार्दुल के संगीत में मचा धमाल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर की शादी में शामिल होने के कई सीनियर और जूनियर क्रिकेटर पहुंचे। रोहित शर्मा वाइफ रितिका सजदेह, श्रेयस अय्यर, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर सहित कई क्रिकेटर पहुंचे। युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री भी शार्दुल के संगीत में पहुंची। इस दौरान सभी ने शानदार फॉर्मेंस भी दी।

शार्दुल ने मिताली के साथ किया डांस

इस दौरान शार्दुल ठाकुर ने अपनी होने वाली पत्नी मिताली के साथ जमकर डांस किया। दोनों ने ‘फिल्म ओम शांति ओम’ के गाने ‘मैं अगर कहूं’ पर जबरदस्त डांस किया, जिसके कई वीडियो शार्दुल ने अने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इसके अलावा दूसरे क्रिकेटरों ने भी शादी में डांस किया।

शार्दुल और मिताली ने अलग-अलग ड्रेस में अलग-अलग गानों पर डांस किया। इस दौरान साथी क्रिकेटरों ने भी एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें वायरल की हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी पत्नी रितिका के साथ फोटो शेयर की हैं। आज शार्दुल मिताली के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

बता दें कि अब तक टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शार्दुल से पहले हाल ही में केएल राहुल और अक्षर पटेल ने भी शादी की थी। जबकि इस लिस्ट में अभी कई और नाम जुड़ सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now