Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shehzada showcased on Burj Khalifa: बुर्ज खलीफा पर छाया बॉलीवुड का ‘शहजादा’, किंग खान की तरह कार्तिक को सम्मान

Shehzada Showcased On Burj Khalifa

Shehzada showcased on Burj Khalifa: शाहरुख खान की फिल्म पठान ने हर जगह अपना जलवा कायम किया हुआ है। फिल्म पठान के बाद अब कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा आने वाली हैं, जिसको लेकर खुद आर्यन से लेकर फैंस तक को फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इन दिनों कार्तिक अपनी फिल्म शहजादा को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। साथ ही फिल्म के प्रमोशन को लेकर कार्तिक कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही कार्तिक ने दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर दुबई के बुर्ज खलीफा तक अपनी फिल्म का प्रमोशन कर दिया है।

17 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म शहजादा

बता दें कि कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म शहजादा 17 फरवरी को रिलीज होगी और इसके लिए कार्तिक अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं, जिसके लिए वो बुर्ज खलीफा तक जा पहुंचे। बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा के प्रमोशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुबई के बुर्ज खलीफा पर फिल्म शहजादा का ट्रेलर दिखाया जा रहा है।

बुर्ज खलीफा पर शहजादा 

इस वीडियो को देखकर फैंस बहुत हैरान भी हैं और खुश भी हैं। लोगों को हैरान और उनकी तुलना शाहरुख खान से कर रहे हैं। इसके साथ ही इस किल्प को देखकर फैंस कार्तिक पर जमकर प्यार भी लूटा रहे हैं।

साथ ही कुछ वोग ये भी मान रहे हैं कि बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार कार्तिक आर्यन बनने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान की मूवी पठान का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था।

फैंस ने की तारीफ

साथ ही कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म शहजादा में कार्तिक और कृति सेनन के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर ने नजर आएंगे। रोहित धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का म्यूजिक प्रितम ने दिया है। फिल्म को प्रमोशन के इस वीडियो को देखकर लोग कार्तिक की खूब तारीफ कर रहे हैं और इस दौरान कार्तिक के कुछ फैंस भी इन खास पलों के साक्षी बने हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now