Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shilpa Shetty ने जूतियां पहन की पूजा और होलिका में डाली…

Image 2 1

Shilpa Shetty Holika Dahan Troll: हर तरफ होली की धूम है और सभी लोग होली का त्योहार मनाते नजर आ रहे हैं। होली के त्योहार पर आम से लेकर खास तक सभी अपने तरीके से होली के त्योहार का मनाते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसमें बॉलीवुड सितारें भी शामिल है, बी टाउन के सुपरस्टार भी होली के त्योहार को खास तरीके से मनाते हैं और फिर फोटोज और वीडियो को शेयर भी करते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

इस तरह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया है। साथ ही एक्ट्रेस ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लेकिन जैसे ही शिल्पा शेट्टी ने होली का वीडियो शेयर किया तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

होलिका दहन की पूजा करती नजर आई एक्ट्रेस

बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने परिवार के साथ मिलकर धूमधाम से होलिका दहन सेलिब्रेट किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो बेटी समिशा को गोद में लिए हुए हैं और इसके अलावा बेटा विवान, मां और पति राज कुंद्रा नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जूतियां पहनकर होलिका दहन की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं।

भड़क उठे फैंस

इतना ही नहीं होलिका दहन में एक्ट्रेस लकड़ी की जगह बांस जलाती हुई नजर आईं। इस तरह एक्ट्रेस को बांस जलाते हुए और जूतियां पहनकर पूजा करते हुए देख यूजर्स भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे है। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भड़क उठे और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

एक्ट्रेस हो रही ट्रोल

एक्ट्रेस के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- ‘हिंदू धर्म में बांस जलाना वर्जित है, हैप्पी होली।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘पहले अपने फुटवियर उतारकर आइए।’ ऐसा पहली बार नहीं है कि शिल्पा शेट्टी अपने वीडियो को लेकर ट्रोल हो रही है। अक्सर किसी ना किसी वीडियो को लेकर एक्ट्रेस ट्रोल हो जाती हैं। हालांकि इतना जरूर है कि वो हर त्योहार को अच्छे से सेलिब्रेट जरूर करती हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now