Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shivangi Joshi Kidney Infection: ‘ये रिश्ता’ फेम ‘नायरा’ की किडनी में हुआ इन्फेक्शन, Shivangi Joshi ने फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपटेड

Image 5 3

Shivangi Joshi Kidney Infection: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा को कौन नहीं जानता। शिवांगी जोशी को फैंस खूब पसंद करते हैं और उनकी अदाकारी हमेशा ही लोगों को खूब पसंद आती हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हाल ही में नायरा उर्फ शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटोज शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट दिया हैं।

शिवांगी जोशी की किडनी में हुआ इन्फेक्शन

बता दें कि नायरा उर्फ शिवांगी जोशी किडनी इन्फेक्शन से पीड़ित हैं और वह अस्पताल में एडमिट हैं, उनका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी हैं। शिवांगी ने अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारी शेयर की हैं, जिसे सबने हैरान कर दिया हैं। साथ ही अह सभी जल्द ही उनके ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं।

शिवांगी जोशी ने पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

दरअसल, शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। साथ ही फोटोज में शिवांगी ओके का साइन देकर अपनी हेल्थ को लेकर हिंट दे रही हैं। इसके साथ ही हॉस्पिटल के बेड पर लेटी शिवांगी मुस्कराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं।

फोटो के साथ शिवांगी ने लिखा कैप्शन

इसके साथ ही शिवांगी जोशी ने कैप्शन भी लिखा है कि “हाय सभी को, पिछले कुछ दिनों से मेरी किडनी में इन्फेक्शन है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और ईश्वर की कृपा से मैं बेहतर महसूस कर रही हूं।

यह आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, दिमाग और आत्मा का ख्याल रखना होगा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खुद को हाइड्रेटेड रखो दोस्तों। सभी को बहुत प्यार, मैं जल्द ही एक्शन में वापस लौटूंगी, रिकवर और हील कर रही हूं, बहुत सारा प्यार।”

‘बेकाबू’ में नजर आएंगी शिवांगी जोशी

बता दें कि शिवांगी जोशी ‘ये रिश्ता’ के बाद ‘बालिका वधू 2’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में नजर आ चुकीं हैं। अब शिवांगी जोशी ‘बेकाबू’ (Bekaboo) में नजर आने वाली हैं। ये शो 18 मार्च 2023 को कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now