Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shreya Ghoshal: कहां है अपनी आवाज से लोगों को दिवाना बनाने वाली श्रेया घोषाल?

Shreya Ghoshal

Shreya Ghoshal: अपनी आवाज से सबको दिवाना बनाने वाली सुरों की मल्लिका श्रेया घोषाल एक बार फिर दमदार वापसी की है। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के एक खास प्रोजेक्ट में श्रेया की आवाज सुनने को मिल रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

श्रेया ने संजय लीला भंसाली ‘करार’ गीत को अपनी आवाज दी है। खास बात ये है कि श्रेया के इस गीत को लोगों ने भी खूब प्यार दिया है। 2 फरवरी को श्रेया का ये गाना यूट्यूब और अन्य ओटीटी स्ट्रीमिंग पर भी आ चुका है।

प्रेम का एक गीत! #Qaraar

श्रेया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया था। साथ ही उन्होंने इस वीडियो के टीजर को कैप्शन भी दिया था कि ‘लालसा की भावना के साथ अमर प्रेम का एक गीत! #Qaraar!’

लोगों ने खूब तारीफ

बता दें कि इस गाने को मोमिन खान ने लिखा है, जबकि म्यूजिक संजय लीला भंसाली ने दिया है। जैसे ही श्रेया ने करारा सॉन्ग का वीडियो पोस्ट किया, लोगों ने खूब उनकी तारीफ की। फैंस ने कमेंट्स करते हुए लिखा कि ‘बिल्कुल खूबसूरत वीडियो’। दूसरे ने लिखा कि ‘आपकी आवाज मेरी सुकून है।’

बता दें कि श्रेया ने भंसाली की पिछली रिलीज फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के ‘जब सैयां’ को भी अपनी खूबसूरत आवाज में गाया था।

‘करार’

बताते चलें कि ‘करार’ एक बहुत ही सुंदर क्लासिक गाना है, जिसे श्रेया ने री-क्रिएट किया है। मूल रूप से इस गाने को बेगम अख्तर ने गाया था। बेगम अख्तर का नाम अख्तरी बाई फैजाबादी है।

साथ ही बेगम अख्तर एक भारतीय गायिका और अभिनेत्री थी। अख्तर को गजल, दादरा और हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक की ठुमरी शैलियों के लिए सबसे महान गायिकाओं में से माना जाता है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now