Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिद्धार्थ-कियारा की रॉयल वेडिंग आप भी देख सकेंगे, OTT पर होगी टेलिकास्ट ?

Siddharth Malhotra Kiara Advani Royal Wedding

Siddharth-Kiara Wedding: फिल्म शेरशाह में मेजर विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की जो प्रेम कहानी अधूरी रह गई थी, वो कहानी रियल लाइफ में अब पूरी होने जा रही है। यानि बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। क्योंकि इन दोनों की प्रेम कहानी भी इसी फिल्म के सेट से परवान चढ़ी थी। खास बात यह है कि आप यह रॉयल वेडिंग OTT पर लाइव देख सकेंगे।

OTT पर देख सकेंगे सिद्धार्थ-कियारा की शादी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी राजस्थान के जैसलमेर की सूर्यगढ़ होटल में हो रही है, शादी के लिए दुल्हनिया कियारा पहुंच चुकी है, जबकि दू्ल्हे सिद्धार्थ भी आज शाम तक जैसलमेर पहुंचने वाले हैं। लेकिन आपके लिए जरूरी बात यह है कि आप भी इस शादी को देख सकेंगे। क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी ott पर लाइव टेलिकास्ट की जाएगी।

एमेजॉन प्राइम पर देख सकेंगे शादी !

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ-कियारा ने अपनी शादी के लाइव स्ट्रीमिंग राइट्स एमेजॉन प्राइम को बेचे हैं, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि एमेजॉन प्राइम ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर की है, जिसमें कैप्शन लिखा गया है कि orts are breathtakingly beautiful tho… just saying। एमेजॉन प्राइम की इस पोस्ट को देखकर लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि यह शादी लाइव तो नहीं होने वाली।

हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि दोनों की शादी लाइव स्ट्रीम नहीं होगी, बल्कि कुछ दिन बाद इसे फिल्मों की तरह अपलोड कर दिया जाएगा, जिसे लोग सब्सक्रिप्शन लेकर एमेजॉन प्राइम पर ये शादी देख सकेंगे। हालांकि दोनों बातों में क्या सच्चाई है। इसकी जानकारी जल्द ही आपको मिल जाएगी।

सूर्यगढ़ होटल में हो रही है दोनों की शादी

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी राजस्थान की फेमस सूर्यगढ़ होटल में होने जा रही है। अब तक दोनों की शादी की को एक तरह से सीक्रेट ही रखा गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि कियारा अपने परिवार के साथ होटल पहुंच गई हैं। जबकि सिद्धार्थ भी शाम तक होटल पहुंचने वाले हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now