Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sidharth-Kiara New House: जन्नत से कम नहीं है सिद्धार्थ-कियारा का नया आशियाना, आपने देखा क्या?

Sidharth Kiara New House

Sidharth-Kiara New House: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में सार फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इन दिनों कपल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और सभी न्यूलीवेड कपल के बारे में हरएक अपडेट जानना चाहते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का नया घर दिख रहा है, जो बेहद आलिशान है।

मुंबई में खरीदा नया घर

बता दें कि शादी के बाद से ही कपल लगातार लाइमलाइट बटोर रहा है। इस बीच अब कपल के नए घर का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बतातें चलें कि सिड-कियारा ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है, जिसे कपल शादी के पहले से तलाश कर रहे थे। सिड-कियारा का ये अपार्टमेंट मुंबई में है, जिसमें अब कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरूआत करेगा। बाहर से देखने पर सिड-कियारा का आलिशान घर बहुत ही सुंदर है, जिसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।

एक हफ्ते पहले फाइनल किया नया अपार्टमेंट

साथ ही बता दें कि यह नई जोड़ी अपना ड्रीम होम बनाने वाली है और बहुत जल्द सिड-कियारा इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे। खबरों के मुताबिक, कपल ने इस अपार्टमेंट को अभी एक हफ्ते पहले ही फाइनल किया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि ये घर उन्होंने एक हफ्ते पहले ही लिया है। साथ ही बता दें कि इससे पहले कपल ने काफी कुछ देखा है और अब इस घर को ये जोड़ी अपना जीवन शुरू करेगी।

सोशल मीडिया पर छाए हैं सिड-कियारा 

बता दें कि शादी के बाद से ही सिड-कियारा सोशल मीडिया पर छाए हुए है और फैंस को कपल के फोटो और वीडियो बहुत पसंद आ रहे है। अब कपल के घर का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस बहुत खुश हैं। साथ ही आज शाम को मुंबई में कपल की शादी का रिसेप्शन भी होगा, जिसमें तमाम सेलेब्स शिरकत करेंगे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now