Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सितारों से सजी महफिल में प्राइम वीडियो ने सात दोस्तों की कहानी का जश्न मनाते हुए तमन्ना भाटिया स्टारर ‘जी करदा’ की स्क्रीनिंग रखी!

सितारों से सजी महफिल में प्राइम वीडियो ने सात दोस्तों की कहानी का जश्न मनाते हुए तमन्ना भाटिया स्टारर 'जी करदा' की स्क्रीनिंग रखी!

पूजा मिश्रा|
तमन्ना भाटिया स्टारर ‘जी करदा’ : प्राइम वीडियो ने अपने बहुप्रतीक्षित अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़, जी करदा के लिए एक शानदार प्रीमियर की मेजबानी की। सीरीज के वैश्विक प्रीमियर से पहले आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं के साथ क्रू दल ब्लू कार्पेट पर नजर आए। जीवन, दोस्ती, वयस्कता,और प्यार का जश्न मनाने के बारे में इस खूबसूरत कहानी के लिए अपनी प्रशंसा और समर्थन दिखाते हुए, फिल्म इंडस्ट्री के के मशहूर सेलिब्रिटी इस इवेंट में उपस्थित थे।

शो के कलाकारों में , तमन्ना भाटिया, आशिम गुलाटी, सुहैल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी, और संवेदना सुवालका के साथ निर्देशक और सह-लेखक अरुणिमा शर्मा, अब्बास दलाल और मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजान प्रीमियर में नजर आए। सान्या मल्होत्रा, ऋचा चड्डा, अली फजल, भुवन बाम, जाकिर खान, जन्नत जुबैर, कृतिका कामरा, अभिषेक बनर्जी, आशा नेगी, मधुर भंडारकर, श्वेता त्रिपाठी, आयुष मेहरा, आदित्य सील, अनुष्का सेन और विपिन शर्मा जैसी हस्तियां इवेंट के हिस्सा बन इस प्रीमियर में चार चांद लगा दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, जी करदा अरुणिमा शर्मा द्वारा निर्देशित है और हुसैन दलाल और अब्बास दलाल के साथ सह-लिखित है। इस रोमांटिक ड्रामा का प्रीमियर 15 जून को प्राइम वीडियो पर होगा।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now