Prajasatta Side Scroll Menu

Style Icon Awards 2023: स्टाइल आईकन अवॉर्ड्स 2023 में बला सी खूबसूरत लगीं बॉलीवुड हसीनाएं, देखें फोटोज

Style Icon Awards 2023: बीती रात मुंबई में स्टाइल आईकन अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन हुआ है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी के कई चर्चित सितारे ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

इस अवॉर्ड शो में हर कोई एक से बढ़कर एक अवतार में अपना स्टाइल दिख रहा था। साथ ही बॉलीवुड हसीनाओं ने भी इस अवॉर्ड शो में चार चांद लगाए। अब सोशल मीडिया पर इस अवॉर्ड शो के फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं।

स्टाइल आईकन अवॉर्ड्स 2023 में इस लुक में पहुंची नोरा

Nora in Style Icon Awards 2023
Nora in Style Icon Awards 2023

आईकन अवॉर्ड्स में नोरा फतेही ने व्हाइट ड्रेस पहनकर कदम रखा। इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। साथ ही नोरा के इस लुक को देखकर फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Bandish Bandits Season 2: प्राइम वीडियो ने पेश किया रागों और रॉक का अद्भुत मिश्रण.!

स्टाइल आईकन अवॉर्ड्स 2023 काजोल ने पहनी ये ड्रेस 

kajol in Style Icon Awards 2023
kajol in Style Icon Awards 2023

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने भी अपने लुक से स्टाइल आईकन अवॉर्ड्स में हुस्न की बिजलियां गिराई। इस इवेंट में एक्ट्रेस ने मरून गाउन पहना था, जिसमें अभिनेत्री का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा था।

आईकन अवॉर्ड्स में मौनी रॉय ने भी लूटी खूब लाइमलाइट 

mouni in Style Icon Awards 2023
mouni in Style Icon Awards 2023

वहीं, टेलीविजन की नागिन ने भी इस इवेंट में खूब लाइमलाइट बटोरी। मौनी रॉय ने इस अवॉर्ड शो में सिल्वर और पिंक शिमरी हाई स्लिट ड्रेस पहनकर एंट्री मारी थी। साथ ही मौनी ने कैमरे के सामने खूब पोज भी दिए और फैंस को भी उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  करीना को ‘बेबो’, करिश्मा को ‘लोलो’ के नाम से बुलाते है, तो बाकी अभिनेत्रियों को किस निक नाम से बुलाते हैं दोस्त और घरवाले?

सनी लियोन ने इस ड्रेस में की इवेंट में एंट्री

sunny in Style Icon Awards 2023
sunny in Style Icon Awards 2023

सनी लियोन ने भी इस इवेंट में हाई स्लिट गाउन में एंट्री की। फैंस को एक्ट्रेस का ये लुक खूब पसंद आया और हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। साथ ही सनी ने कैमरे के सामने स्माइल करते हुए खूब पोज भी दिए हैं।

मलाइका अरोड़ा के लुक के आगे सभी फीके नजर आए

malaika at Style Icon Awards 2023
malaika at Style Icon Awards 2023

इस इवेंट में हर कोई बहुत ही खूबसूरत लग रहा था, लेकिन मलाइका अरोड़ा के लुक के आगे सभी फीके नजर आए। इस इवेंट में मलाइका ने शिमरी बॉडीकॉन गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

इसे भी पढ़ें:  Pushpa 2 The Rule: पुष्पा द रूल के अंगारों गाने पर बच्चों की धांसू डांस प्रस्तुति का ये वीडियो हुआ वायरल..! 

कियारा आडवाणी ने भी इस ड्रेस में की एंट्री

kiara at Style Icon Awards 2023
kiara at Style Icon Awards 2023

स्टाइल आईकन अवॉर्ड्स में कियारा आडवाणी ने भी रेड ड्रेस पहनकर एंट्री की। इस ड्रेस में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थी और उन्होंने भी कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए।

स्टाइल आईकन अवॉर्ड्स में जाह्नवी कपूर ने भी की धांसू एंट्री

janhvi at Style Icon Awards 2023
janhvi at Style Icon Awards 2023

स्टाइल आईकन अवॉर्ड्स में जाह्नवी कपूर ने येलो ड्रेस पहनकर खूब लाइमलाइट बटोरी। साथ ही एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने कर्वी फिगर भी फ्लॉन्ट किया। फैंस को भी अभिनेत्री का ये लुक खूब पसंद आ रहा है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi Entertainment entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now