Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Navaratri Celebration BannerBahra University - Shimla Hills

Vanvaas Trailer: सनी देओल ने देखा ‘वनवास’ का ट्रेलर, भावुक होकर छलके आंसू!

Updated By News Desk
Published on: 6 दिसम्बर 2024
Vanvaas Trailer: सनी देओल ने देखा 'वनवास' का ट्रेलर, भावुक होकर छलके आंसू!

Vanvaas Trailer: निर्देशक अनिल शर्मा ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वनवास’ का ट्रेलर (Vanvaas Trailer) लॉन्च किया, जिसमें नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस खास मौके पर ‘गदर’ और ‘अपने’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के अभिनेता सनी देओल भी मौजूद थे। अनिल शर्मा और सनी देओल का रिश्ता काफी गहरा और पारिवारिक माना जाता है।

विज्ञापन

‘वनवास’ का ट्रेलर मानवीय रिश्तों की जटिलताओं, संवेदनशीलता और संघर्षों की कहानी प्रस्तुत करता है। यह फिल्म प्यार, बलिदान और परिवार की सच्ची भावना को दर्शाती है। ट्रेलर देखकर सनी देओल इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

लॉन्च इवेंट में सनी देओल,(Sunny Deol) अनिल शर्मा के बगल में बैठे हुए नजर आए। जैसे ही ट्रेलर (Vanvaas Trailer) खत्म हुआ, सनी देओल अपने इमोशन्स रोक नहीं पाए और उनकी भावनाएं छलक पड़ीं।


अनिल शर्मा, जो इस फिल्म के निर्देशक, निर्माता और लेखक हैं, ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि ‘वनवास’ में प्यार, बलिदान और परिवार की सच्ची भावना को बखूबी दर्शाया गया है। अनिल शर्मा ने विशेष रूप से नाना पाटेकर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए इसे फिल्म का सबसे भावुक पहलू बताया।

गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले अनिल शर्मा अपने दमदार पारिवारिक और भावनात्मक विषयों के लिए जाने जाते हैं। उनकी पिछली सफल फिल्मों में ‘अपने’ और ‘गदर: एक प्रेम कथा’ शामिल हैं। अब वे ‘वनवास’ के जरिए दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार हैं।

यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज वर्ल्डवाइड द्वारा प्रस्तुत की गई है और 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्यार और परिवार की इस अविस्मरणीय कहानी को मिस न करें।

Additional Information  

HPPSC MO (General Wing) Recruitment 2024: मेडिकल अधिकारी (जनरल विंग) पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी
Himachal News: सीएम सुक्खू ने भाजपा को दे दी ये चुनौती, आम आदमी की सेवा को बताया अपना उद्देश्य..!
Entertainment News: बॉलीवुड के लिए नया सितारा तलाश रहे मुकेश छाबड़ा, साई राजेश की फिल्म में चमकेगा नया चेहरा..!

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news IndiaSunny Deolweb series review

Join WhatsApp

Join Now