Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुपरस्टार रणवीर ने लोगों को दी जबरदस्त मंडे मोटिवेशन, बेयर बॉडी वीडियो पोस्ट कर मचाया इंटरनेट पर बवाल

सुपरस्टार रणवीर ने लोगों को दी जबरदस्त मंडे मोटिवेशन, बेयर बॉडी वीडियो पोस्ट कर मचाया इंटरनेट पर बवाल

पूजा मिश्रा|
इन दिनों हर तरफ रॉकी का ही क्रेज छाया हुआ है। हमारा मतलब रणवीर सिंह से हैं जो जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में रणवीर, रॉकी के किरदार में हैं, तो आलिया उनकी रानी बनी हैं और फिल्म का ट्रेलर पहले ही फैन्स पर अपना जादू चलाने में कामयाब साबित हुआ है। इसके साथ ही रणवीर के कॉमिकल अंदाज की झलक भी लोगों को खूब पसंद आई। ऐसे में जबकि दर्शक अब फिल्म में रणवीर को रॉकी के रूप में देखने के लिए उत्सुक हैं, तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें वह रॉकी का चार्म बिखेरते हुए देखे जा सकते हैं और सभी को मेजर मंडे मोटिवेशन गोल्स भी देते दिखें।

रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो सिर्फ शॉर्ट्स में देखें जा सकते हैं। हालांकि उनका ये लुक उनके किरदार रॉकी का है लेकिन वीडियो में रणवीर की बेयर बॉडी ने लोगों के होश उड़ा दिए है। इसे उन्होंने कैप्शन दिया,
“मंडे आ 💪🏾
रॉकी रंधावा की ओर से #MondayMotivashiun #RRKPK”

Kullu Dussehra 2026 Celebration

https://www.instagram.com/reel/CvEKo5bhdrw/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

वैसे रणवीर सिंह की भी पहचान बॉलीवुड के कुछ सबसे फिटेस्ट एक्टर्स के रूप में होती हैं और अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने फिर इस बात को साबित किया कि कैसे ह्यूमन बॉडी अपनी लिमिट्स को आगे बढ़ा सकती है। खैर, रणवीर का यह गठीला बदन उन्हें और अधिक आकर्षक बना रहा है और अपनी उपस्थिति के साथ, वह यकीनन सभी को मंडे मोटिवेशन दे रहे हैं।

रणवीर जो हैं उसके साथ बहुत सहज हैं, लेकिन बात जब काम की आती है तो रणवीर खुद को पूरी तरह से बदलने में भी नही कतराते जो पहले भी कई बार वो पेश कर चुके है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ट्रेलर में रणवीर सिंह को देखने के बाद फिल्म से सामने आए उनके गानों ने सभी को प्रभावित किया है, साथ ही उन्हें और ज्यादा के लिए उत्सुक किया है। पर अब जल्द ही ये इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि 28 जुलाई को फिल्म थिएटर्स में लग रही है। बता दें, दिवाली पर रिलीज हुई ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के सात साल बाद यह करण जौहर की फीचर फिल्म निर्देशन में वापसी का प्रतीक है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now