Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Tanya Abrol Wedding: ‘चक दे इंडिया’ की ‘बलबीर कौर’ ने बॉयफ्रेंड आशीष वर्मा से की शादी, फोटोज वायरल

Tanya Abrol Wedding

Tanya Abrol Wedding: शाहरुख खान फिल्म की ‘चक दे ​​इंडिया’ की को स्टार रही तानिया अबरोल ने शादी कर ली है। साल 2007 में आई इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था और फिल्म की अदाकारा तानिया अबरोल को भी लोगों ने भरपूर प्यार दिया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म में तानिया अबरोल ने हॉकी खिलाड़ी ‘बलबीर कौर’ का किरदार निभाया था। इस किरदार की छाप आज भी लोगों के दिलों पर है। साथ ही लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ भी की थी।

टीवी के मशहूर अभिनेता अभिनव शुक्ला ने शेयर की फोटोज

बता दें कि 10 फरवरी यानी आज टीवी के मशहूर अभिनेता अभिनव शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ फोटोज को शेयर किया है, जिसे देखकर सभी चौंक गए। बतातें चले कि अभिनव शुक्ला ने जो फोटोज शेयर किए हैं, दरअसल वो तान्या की शादी के हैं।

जी हां तान्या ने शादी कर ली हैं और जैसे ही उनकी ये फोटोज सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई। बतातें चलें कि इन फोटोज में अभिनव अपनी पत्नी रुबीना दिलैक और दुल्हन तान्या अबरोल के साथ पोज दे रहे हैं। शादी के लुक में तान्या काफी स्टनिंग लग रही हैं और अब उनकी इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।

अभिनेत्री ने लिखा- “प्रेजेंटिंग मिस्टर एंड मिसेज”

बता दें कि तान्या अबरोल ने अपने इंस्टाग्राम पर पति आशीष वर्मा के साथ एक क्यूट फोटो पोस्ट की है। फोटो में नवविवाहित जोड़ा कम्फर्टेबल अटायर में कूल दिख रहा है, जहां आशीष काले रंग की टी-शर्ट में डैपर लग रहे थे, वहीं उनकी पत्नी तान्या को सफेद टी-शर्ट में कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटो के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है कि “प्रेजेंटिंग मिस्टर एंड मिसेज।”

बॉलीवुड में तान्या का रहा अभिनय करियर

तान्या का बॉलीवुड में अभिनय करियर रहा है। उन्होंने ‘लव यू सोनिये’, ‘दुर्गामती: द मिथ’ और ‘आतिशबाजी इश्क’ जैसी फिल्मों में बहुत ही शानदार काम किया है। हालांकि, ‘चक दे इंडिया’ ​​के साथ हिंदी सिनेमा में उन्होंने अपनी शुरुआत के बाद अपना ध्यान टेलीविजन पर केंद्रित कर दिया था और ‘बेस्ट ऑफ लक निक्की’, ‘सीआईडी’, सेमत कई अन्य शोज में अभिनय किया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now