Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Tiku Weds Sheru बतौर प्रोड्यूसर की कंगना की पहली फिल्म, कहा पैसे कमाने के लिए नहीं बनी प्रोड्यूसर

"टीकू वेड्स शेरू" बतौर प्रोड्यूसर की कंगना की पहली फिल्म,कहा पैसे कमाने के लिए नहीं बनी हैं प्रोड्यूसर

-कंगना रनौत ने सेट पर सबके साथ एक जैसा व्यवहार करने के दिए कड़े निर्देश
पूजा मिश्रा|
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर-स्टारर रोमांटिक कॉमेडी टीकू वेड्स शेरू की इन दिनों खूब चर्चा है। ये प्यार और जुनून से भरी एक अनोखी कहानी है जो टीकू और शेरू से प्रेरित है, जो एक कपल है लेकिन एक दूसरे से एकमद अलग है औऱ सेम सपने की तलाश में समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं। इस फिल्म को कंगना रनौत ने अपने बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है जोकि प्रोडक्शन की दुनिया में उनकी शुरुआत भी हैं।

ऐसे में एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनी कंगना रनौत ने अपने इस नए रोल के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं पैसे कमाने के लिए प्रोड्यूसर नहीं बनी हूं। मैं एक एक्सीडेंटल प्रोड्यूसर हूं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि मैं जिस तरह की फिल्में बनाना चाहती हूं, वे बन रही हैं। मैं अपने सेट पर अपने अनुभवों को भी शामिल करती हूं।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जैसा कि दूसरी फिल्मों के सेट्स से अलग, नई-नई प्रोड्यूसर बनी कंगना ने अपनी टीम को कड़े निर्देश दिए है कि बजट चाहे जो भी हो पूरी टीम को एक ही तरह का खाना दिया जाए। कंगना ने आगे सेट पर समानता सुनिश्चित करने के बारे में बात करते हुए कहा, “सेट पर कोई भी अभिनेता आता है, चाहे उनकी भूमिका कितनी भी बड़ी या छोटी क्यों न हो, हम यह ध्यान रखते है कि उनके साथ अच्छी तरह व्यवहार किया जाए, उन्हें उनकी तर्ज पर काम करने में मदद करने के लिए एक प्रॉपर स्क्रिप्ट दी जाए। क्‍योंकि सेट पर जो भी आ रहा है, वह फिल्‍म में लगा हुआ है चाहे वह कितना भी बड़ा या छोटा क्यों न हो। इसलिए वे समान रूप से सम्मान के हकदार हैं!”

साई कबीर श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले कंगना रनौत ने किया हैं। ये फिल्म 23 जून को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now