Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

TJMM BO Collection Day 11: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘तू झूठी मैं मक्कार’, 11वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 11

TJMM BO Collection Day 11: लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पकड़ बना रखी हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म ने अभी भी टिकट खिड़की पर धूम मचा रही हैं। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली के मौके पर रिलीज हुई थी और तब से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी हैं।

100 करोड़ के कल्ब में शामिल हुई फिल्म

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने दूसरे शनिवार को 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही अब फिल्म ने टोटल 102.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही अब फिल्म 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हो गई हैं। इसके साथ ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली इस साल की दूसरी फिल्म है।

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की कॉमेडी-रोमांटिक मूवी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाते हुए 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते तो जमकर नोट छापे थे और दूसरे हफ्ते फिल्म का कलेक्शन सुस्ता रहा, बावजूद इसके अब फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई हैं।

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले वीकेंड ही 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। दसवें दिन फिल्म ने शुक्रवार को 3.50 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके साथ ही रिलीज के 9वें दिन यानी गुरुवार को ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर 4.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

साथ ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साथ ही फिल्म के तीसरे दिन की कमाई 10.52 करोड़ रुपये रही। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने चौथे दिन 16.57 करोड़ बटोरे।

पांचवे दिन यानी संडे को फिल्म ने 17.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 6.05 करोड़ रुपये कमाए।

इसके साथ ही फिल्म ने सातवें दिन 6.05 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने आठवें दिन 5.60 करोड़ रुपयों की कमाई की है और 9वें दिन फिल्म ने 4.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साथ ही दसवें दिन फिल्म ने शुक्रवार को 3.50 करोड़ का बिजनेस किया था।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now