Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टॉर्चर टास्क पर Ex कंटेस्टेंट राजीव ने कहा कि ‘मुझे टास्क से…

Rajiv Adatia Support Archana Gautam

Rajiv Adatia Support Archana Gautam: बिग बॉस 16 अपने फिनाले से पहले खूब चर्चाओं में चल रहा है। शो के फिनाले में अब कुछ ही दिन रह गए हैं और उससे पहले घर में उथल-पुथल मची हैं और सभी कंटेस्टेंट पूरा जोड़-तोड़ कर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हाल ही में घर में एक टॉर्चर टास्क हुआ, जिसको लेकर सभी अपनी राय दे रहे हैं। इस टास्क को लेकर अर्चना गौतम का भयानक टॉर्चर देखने को मिला और उन्होंने पूरा बवाल किया। इसकी वजह से अब अर्चना गौतम को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।

राजीव अदातिया ने किया अर्चना का सपोर्ट

बता दें कि शो में अर्चना ने प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट के साथ मिलकर शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और निमृत कौर अहलूवालिया को अपना भौकाल दिखाया। इस वजह से अब वह ट्रोल हो रही हैं, लेकिन अब बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) ने अर्चना के सपोर्ट किया है।

बता दें कि शो के बीते एपिसोड में अर्चना ने अपना भौकाल दिखाते हुए मसालों और पाउडर से अपने टॉर्चर टास्क को पूरा किया, जिसके कारण शिव ठाकरे की आंखे भी लाल हो गई। साथ ही स्टेन और निमृत पर भी टॉर्चर का असर साफ देखा गया।

टॉर्चर टास्क के बाद ट्रोल हुई अर्चना

टॉर्चर टास्क में अर्चना के भौकाल को देखकर अब वह ट्रोल हो रही हैं, लेकिन एक्स कंटेस्टेंट राजीव ने अर्चना को सपोर्ट करते हुए दो ट्वीट कर दिए, जिसमें उन्होंने लिखा कि अपने सीजन में उन्होंने भी टॉर्चर झेला है।

राजीव ने किया ट्वीट 

राजीव ने लिखा कि- ‘यह टॉर्चर था!! 7 घंटे सीधे !! आज का टास्क मेरे द्वारा किए गए टास्क की तुलना में कुछ भी नहीं था। बिग बॉस ने मेरे लिए टास्क नहीं रोका। क्योंकि मैंने शिकायत नहीं की। मुझे टास्क से ज्यादा टॉर्चर किया गया था। बहादुर बनो यह एक टास्क है। अर्चना का काम तुम्हें जगाना था। वह बिल्कुल गलत नहीं है।’

राजीव अदातिया का दूसरा ट्वीट

इसके साथ ही राजीव अदातिया ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘जब मेरा गला जलने लगा था और मेरी आवाज चली गई थी। इसके बाद मैं मेडिकल रूम में गया था। जब गौतम गुलाटी की आंखों में मिर्च लगी थी। जब आकाश के होंठ पर लहसुन लगाने की वजह से सूज गए थे।

जब रश्मि और देवो खंभे पर खड़े होकर घायल हो गई थीं। देवो का ऑपरेशन करना पड़ा। तुम सब भूल गए।’ बता दें कि शो में हुए टॉर्चर टास्क का कोई भी नतीजा नहीं निकला है और दोनों टीम में से किसी ने भी बजर नहीं छोड़ा, जिस वजह से टास्क टाई हो गया।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now