Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा केस में 500 पेज की चार्जशीट दायर, को-स्टार का दावा- किसी तरह के डिप्रेशन में नहीं थी एक्ट्रेस

Tunisha Sharma Case

Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान खान की जमानत याचिका पर आज यानी शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

केस के आरोपी ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ एक्टर शीजान खान जेल में हैं और अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है।

आरोपी शीजान के खिलाफ 500 पन्नों की चार्जशीट दायर

बीते दिन यानी गुरुवार को वालिव पुलिस स्टेशन की ओर से वसई कोर्ट में आरोपी शीजान के खिलाफ 500 पन्नों की चार्जशीट दायर कर दी गई है। इससे पहले भी आरोपी शीजान ने वसई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था और इसके बाद शीजान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

कोर्ट ने खारिज की शीजान की जमानत याचिका

13 जनवरी को भी इस केस को लेकर हुई सुनवाई में वसई कोर्ट ने शीजान की जमानत याचिका को खारिज किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान शीजान के वकील ने उनके बचाव में कई दावे भी किए थे, लेकिन सभी दलीलों के बावजूद शीजान की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

तुनिषा शर्मा केस एक और बड़ा खुलासा

तुनिषा शर्मा केस में अब करीब दो महीने बाद टीवी एक्टर चंदन के आनंद ने भी एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया हैं कि तुनिषा डिप्रेशन में नहीं थी। साथ ही उन्होंने बताया कि वह सुसाइड से एक दिन पहले उन्हें कुछ बताना भी चाहती थी, लेकिन वह उन्हें समय नहीं दे पाए और उनकी बात नहीं सुन पाए।

इसके साथ ही एक इंटरव्यू में भी चंदन ने कहा है कि ‘तुनिषा को मुझसे कुछ कहना था, लेकिन टाइम ही नहीं मिला, कभी कुछ न कुछ आ जाता था सेट पर और फिर अगले दिन उसने ऐसा कदम उठा लिया, पता नहीं क्या बात करनी थी।’

बीते साल 24 दिसंबर को तुनिषा ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

बता दें कि टीवी और ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने बीते साल 24 दिसंबर को ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल ’ के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। साथ ही एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान पर एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। तुनिषा के निधन के बाद पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया और इस वक्त वह जेल में हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now