Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Uorfi Javed Karol G: इंटरनेशनल पॉप स्टार करोल जी ने इंस्टा पर उर्फी को किया फॉलो, फैंस की बढ़ी धड़कनें

Uorfi Javed Karol G: अक्सर अपने कपड़ो को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद अब पूरी दुनिया में मशहूर हो गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

खास बात ये है कि अब उर्फी को इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज भी फॉलो करने लगे हैं। अब कोलंबिया सिंगर करोल जी ने उर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर फॉलो किया है।

उर्फी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

बता दें कि जैसे ही करोल जी ने उर्फी को फॉलो किया, तो उर्फी को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। कोलंबियाई गायिका करोल जी ने उर्फी को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर हर किसी को हैरान कर दिया है। वहीं, उर्फी एक ऐसी पहली भारतीय हैं, जिन्हें करोल जी इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं। हालांकि कहा तो ये भी जा रहा है कि ये दोनों साथ काम भी करने वाली है।

करोल जी ने उर्फी को किया फॉलो

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्फी के करोल के साथ काम करने की खबरें महज अफवाहें हैं। इतना ही नहीं बल्कि जैसे ही करोल जी ने उर्फी को फॉलो किया तो इन खबरों को और हवा मिली है।

Uorfi Javed share insta story
Uorfi Javed share insta story

उर्फी ने ऐसे किया स्वागत

साथ ही उर्फी ने भी इंस्टाग्राम पर करोल का स्वागत करते हुए अपनी इंस्टा स्टारी पर उनकी तस्वीर को शेयर किया है और हार्ट इमोजी भी बनाया है। लेकिन इस मामले को लेकर एक्ट्रेस ने कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट भी नहीं दिया है। हालांकि अगर ऐसा होता है, तो ये उर्फी के करियर को रफ्तार देने के लिए बहुत शानदार होने वाला है।

कोलंबियाई गायक और गीतकार हैं कैरोलिना गिराल्डो नवारो 

बता दें कि कैरोलिना गिराल्डो नवारो उर्फ करोल जी एक लोकप्रिय कोलंबियाई गायक और गीतकार हैं। करोल ने सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार (2018) के लिए लैटिन ग्रैमी पुरस्कार भी जीता है।

साथ ही करोल को कई बिलबोर्ड लैटिन म्यूजिक अवार्ड्स और लो नुएस्ट्रो अवार्ड्स के लिए भी नामांकित किया गया है। वहीं, करोल जी को एक रेगेटन और लैटिन ट्रैप कलाकार के रूप में भी जाना जाता है। साथ ही करोल ने शकीरा, निकी मिनाज, डैडी यांकी, ओजुना और जे बल्विन जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ भी काम किया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now