Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Urfi Javed New Look: लंबे ब्लू हेयर स्ट्रिंग लगाकर उर्फी ने छुपाया चेहरा और बदन, यूजर्स बोले- मुंह दिखाने…

Urfi Javed New Chic Look With Blue Long Hair String Photos

Urfi Javed new chic look with blue long hair string photos: अक्सर अपने अतरंगी स्टाइल की वजह से उर्फी जावेद सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैशन क्वीन बन चुकी उर्फी जावेद हमेशा ही अपने लुक से फैंस को हैरान कर देती हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक बार फिर से उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। इस बार उर्फी अपने लंबे हेयर स्ट्रिंग से मुंह छुपाती नजर आई। अब उर्फी के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, साथ ही लोग इस पहनावे को लेकर उर्फी को लोग जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

और पढ़िए –

इंटरनेट पर वायरल हुआ उर्फी का ये लुक

बता दें कि हाल ही में उर्फी जावेद को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस नीले रंग के लंबे हेयर स्ट्रिंग पहनकर बाहर निकलीं थी। जैसे ही इंटरनेट पर उर्फी के इस लुक के फोटोज सामने आए, तो ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इसके साथ ही उर्फी जावेद एक बार फिर से ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।

ट्रोल्स ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

इतना ही नहीं बल्कि इन तस्वीरों में उर्फी जावेद अपनी लंबी ब्लू हेयर स्ट्रिंग से अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आई। लोगों को उर्फी का ये लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। इसके साथ ही लोग उर्फी को जमकर खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में उर्फी बार-बार अपने नीले रंग के लंबे हेयर स्ट्रिंग को संभालते हुए नजर आ रही है। साथ ही यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

और पढ़िए –

‘मुंह दिखाने लायक नहीं बचा है’- यूजर 

उर्फी के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘मुंह दिखाने लायक नहीं बचा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘इसे भी ऑस्कर में छोड़ आओ, बेस्ट फैशन मर्डरर का अवॉर्ड मिल जाएगा।’ साथ ही एक ओर यूजर ने तो कमेंट कर यहां तक कह दिया कि उर्फी जावेद अकेले ही मेट गाला – मेट गाला खेलती रहती हैं। इसके साथ ही भयंकर ट्रोलिंग के बाद भी उर्फी जावेद के ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now