Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Virat Kohli का फिर दिखा अलग अंदाज, हाथों में बल्ला थाम Quick Style ग्रुप के साथ किया डांस, देखें Video

Virat Kohli Danced With Quick Style Group

Virat Kohli: विराट कोहली (Virat Kohli) फॉर्म में वापसी करने के बाद छाए हुए हैं। मैच के बाद उन्होंने IPL के लिए एक प्रोमो शूट किया था, जबकि अब विराट कोहली का नॉर्वे के फेमस डांस ग्रुप क्विक स्टाइल के मेंबर्स के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। कोहली ने खुद इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है।

विराट ने बनाई रील

विराट कोहली ने डांस ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ एक शूट किया है, इसी दौरान कोहली ने एक रील बनाई है, जिसमे विराट कोहली बल्ला लेकर डांस ग्रुप के सदस्यों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। विराट ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘अंदाजा लगाओ मुंबई में मेरी मुलाकात किनसे हुई।’

विराट कोहली का डांस किया जा रहा पसंद

Kullu Dussehra 2026 Celebration

क्विक स्टाइल ग्रुप के साथ किया गया विराट कोहली के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्योंकि विराट कोहली का इस वीडियो में अलग अंदाज लोगों को देखने के लिए मिल रहा है।

बॉलीवुड गानों पर डांस के लिए फेमस हैं यह ग्रुप

बता दें कि नॉर्वे का डांस क्रू क्विक स्टायल बॉलीवुड गानों पर डांस करने के लिए बहुत फेमस हैं। इस ग्रुप का एक वीडियो पिछले दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने गुरू रंधावा के गाने काला चश्मा पर सानदार डांस किया था। इसके अलावा भी यह ग्रुप कई गानों पर डांस कर चुका है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now