Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बड़ा हादसा टला: टौणी देवी में खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बची निजी बस

बड़ा हादसा टला: टौणी देवी में खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बची निजी बस

हमीरपुर|
मंडी-हमीरपुर के तहत टौणी देवी में निजी बस खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बच गई। हादसे के दौरान बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। गनीमत रही कि बिजली के खंभे के सहारे बस अटक गई, अन्यथा यह सीधे स्कूल भवन पर गिरती। और कोई बड़ा हादसा होता। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों को खिड़कियों के रास्ते बाहर निकाला

जानकारी के अनुसार निजी बस मंडी-हमीरपुर के पर जा रही थी की अचानक टौणी देवी अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंबे से जा टकराई। उसी वक्त बिजली भी गुल हो गई। इस दौरान चीख पुकार के साथ पुरुष तो खिड़कियों से बाहर निकल रहे थे लेकिन महिलाएं और बच्चे बस में ही फंसे हुए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों को खिड़कियों के रास्ते बाहर निकाला।

बस के मालिक सुभाष ने बताया कि एनएच निर्माण से कोट से लेकर अवाहदेवी तक सड़क की हालत बदतर है। ऐसे में वाहनों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। जिसके चलते अचानक बस की स्टेयरिंग रोड टूट गई। जिसकी वजह से यह हादसे हुआ।

तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्कूल के कमरों को खाली करवा लिया गया था।

चौकी प्रभारी केवल सिंह ने कहा कि चढ़ाई में बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर एक बिजली के खंभे से अटक गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बस का स्टीयरिंग रॉड टूट गया। चौकी प्रभारी केवल सिंह के अनुसार दुर्घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त बस को स्पॉट से हटा दिया गया है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now