Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी के सामान के साथ चेन स्नेचर गिरफ्तार

हमीरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी के सामान के साथ चेन स्नेचर गिरफ्तार

हमीरपुर|
हमीरपुर पुलिस ने गलोड़ में बेहद ही शातिर अंदाज से चेन स्नेचिंग को बार-बार अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार शातिर आरोपित ने एक सप्ताह के भीतर ही दूसरी बार चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके उपरांत पुलिस ने भी जाल बिछा कर इस शातिर आरोपी को धर दबोचा।

मिली जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिले की तहसील गलोड़ के तहत आने वाले गलोड़ बाजार में एक महिला से स्नेचिंग का मामला सामने आया था। चोरी की वारदात होने के बाद महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद आरोपी के घर रंगस के तहत अमलेहडू में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया। मौका से आरोपी की स्कूटी व चुराया हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ की उक्त आरोपी नादौन में हुई चेन स्नेचिंग के मामले में भी संलिप्त रहा है। पुलिस अब मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी दीपक चंद अपनी स्कूटी की नंबर प्लेट निकाल देता था। स्कूटी की नंबर प्लेट इसलिए निकल दी जाती थी, ताकि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से इसकी स्कूटी का नंबर ट्रेस न कर पाए। हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नंबर प्लेट फिर से स्कूटी में लगा देता था।

एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि पर्स व मोबाइल स्नेचिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। स्नेचिंग में इस्तेमाल की गई स्कूटी तथा चुराई गई सामग्री भी बरामद कर ली गई है। नादौन में हुए स्नेचिंग के मामले में भी यही आरोपी संलिप्त रहा है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now