साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कला व साहित्य को बढ़ावा देने के लिए ठोस नीति बनाये नई हिमाचल सरकार

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मोबाईल स्कूल लघु फ़िल्म के निर्देशक, साँझ फ़िल्म, प्रसार भारती की नोट्स ओन गुलेर डोक्युमेन्ट्री आदि के लिए काम कर चुके व कला प्रेमी रवीश मृगेन्द्रा ने रंग मन्च कलाकारो व साहित्यकारो को नीति बनाकर प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि उतराखन्ड सरकार ने फ़िल्म विकास परिषद की स्थापना करके राष्ट्रीय स्तर पर फ़िल्म क्षेत्र में अतुलनीय काम किया है वही मध्य प्रदेश और उतर प्रदेश राष्ट्र स्तर पर फ़िल्म फ़्रेन्ड्ली राज्य के रूप में उभरे है।

परंतु हिमाचल प्रदेश मे प्राकृतिक सुंदरता व युवाओ मे हुनर होने के बावजूद भी ऐसा कुछ नहीं है और विभिन्न कार्यक्रमो में यहाँ के स्थानीय कलाकारो से कहीँ ना कहीँ सोतैला व्यवहार भी किया जाता रहा है जिससे कला प्रेमियो को पंजाब, दिल्ली व मुंबई का रूख करना पड़ता है और कई हिमाचली कलाऐँ सम्पाति की कगार पर भी पहुंच गई है जिन्हे भविष्य के लिए बचाना अति अवाश्यक है।

इसे भी पढ़ें:  शिमला के दौलत सिंह पार्क में लगेगी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रीतिमा

उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार इस विषय पर ठोस कदम उठाते हुये एक नीति लेकर आयेगी और फ़िल्म विकास परिषद की स्थापना भी करेगी।

Join WhatsApp

Join Now