साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

प्रदेशाध्यक्ष की जानकारी के बिना कांग्रेस ने भंग की 7 ब्लॉक की कार्यकारिणी

congress
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
हिमाचल कांग्रेस की सात ब्लॉक कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। जिन ब्लॉक की कार्यकारिणी की गई भंग उनमे ब्लाक कांग्रेस कसौली, ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर, ब्लॉक कांग्रेस कांगडा, ब्लॉक कांग्रेस सुलह, ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद, ब्लॉक कांग्रेस जोगेंद्रनगर और ब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट की कार्यकारिणी शामिल है। इनके स्थान पर जल्द नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी, जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां करेगी।

आमतौर पर चुनाव से कुछ समय पहले इस तरह की कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे पार्टी विरोधी गतिविधियों और बगावत बढ़ने के आसार बने रहते है, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से दो से अढ़ाई महीने पहले इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस दफ्तर से सात ब्लॉकों की कार्यकारिणी भंग करने बारे एक प्रेस नोट भी जारी किया गया। इसमें दावा किया गया कि हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मंजूरी के बाद प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशों से यह कार्रवाई की गई है। हालांकि ब्लॉक कार्यकारिणी भंग प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को इसकी कानोकान भनक तक नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि आखिर प्रदेश कांग्रेस की मुखिया को पूछे बगैर कौन संगठन को चलाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन जब प्रदेशाध्यक्ष से पूछा गया तो प्रतिभा सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  देखें वीडियो! आनी में भयावह मंजर, ताश के पत्तों की तरह ढह गईं कई इमारतें

Join WhatsApp

Join Now