साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

भुतंर हवाई अड्डे पर पहली बार उतरा 42 सीटर विमान, ‘वाटर सैल्यूट’ देकर हुआ जोरदार स्वागत

भुतंर हवाई अड्डे पर पहली बार उतरा 42 सीटर विमान, ऐसे हुआ स्वागत
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कुल्लू |
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बने भुंतर हवाई अड्डे में एक दशक बाद मंगलवार सुबह 42 सीटर विमान उतरा। हालांकि पहले यह सेवा 15 अगस्त को शुरू होनी थी, लेकिन मौसम खराब रहने की वजह से उड़ान नहीं हो सकी। बता दें कि एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर का एटीआर 42 विमान कुल्लू मनाली हवाई अड्डे पर उतर गया है।

भुंतर हवाई अड्डे पर पहुँचते ही विमान का स्वागत वाटर सैल्यूट (पानी की बौछारों) से किया गया। मंगलवार को सफलता पूर्वक विमान कुल्लू मनाली एयरपोर्ट भुंतर में पहुंचा है। इस सेवा के शुरू होने से अब घाटी में पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। पहले दिन जहाज में 32 यात्री भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे और 17 यात्री भुंतर से वापिस गए। इस सेवा के शुरू होने से अब घाटी में पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। दिल्ली से भुंतर वाया चंडीगढ़ के बीच एटीआर 42 सीटर वीमान सेवा के शुरू होने से एक नई उम्मीद जगी है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: रजनी पाटिल ने भाजपा पर ईडी और सीबीआई के जरिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमकाने का का लगाया आरोप

दिल्ली से भुंतर वाया चंडीगढ़ के बीच 42 सीटर हवाई सेवा शुरू होने से सैलानियों के साथ घाटी के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। नीरज कुमार श्रीवास्तव निदेशक भुंतर हवाई अड्डा ने कहा कि अब पुराने विमान की जगह एटीआर-42 सीटर जहाज आज भुंतर पहुंच गया है। आज से इसकी सेवा शुरू हो गई है। छोटा जहाज होने के चलते इसमें अधिक यात्रियों को ले जाने की क्षमता है ऐसे में एटीआर-42 के आने से किराए में भी कमी होगी।

Join WhatsApp

Join Now