साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

विधायक जगत सिंह नेगी के सवाल पर सदन में हुआ बवाल, गुस्से में आग बबूला हुए मुख्यमंत्री

विधायक जगत सिंह नेगी के सवाल पर सदन में हुआ बवाल, आग बबूला हुए मुख्यमंत्री
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला ब्यूरो |
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन में सदन में खूब हंगामा हुआ। इस दौरान ऐसा वाक्या भी सदन में हुआ जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुस्से में आग बबूला हो गए और विपक्ष के विधायक जगत सिंह नेगी तो खरी-खरी सुना दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा ।

दरअसल विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन किन्नौर से विधायक जगत सिंह ने अपने क्षेत्र में जिलाधीश पर गंभीर आरोप जड़ते हुए सरकार का संरक्षण होने का दावा भी किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उनके सवाल को सुना और उसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इसका जवाब देने की बात कही।

सवाल का जबाब देने उठे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जिस कांग्रेस के सदस्यों का सदन के अंदर व्यवहार ऐसा है तो वे अधिकारियों के साथ कैसा व्यवहार करेंगे। ऐसे में काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी चलती रही। सदन के अन्दर चल रही बहसबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष समझाते रहे लेकिन दोनों और से जुबानी तीर जारी रहे। आखिर में विधायक जगत सिंह की जुबान से निकले कुछ शब्द मुख्यमंत्री और सत्ता पक्ष को चुभ गए। जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आग बबूला हो गए और उन्होंने विधायक जगत सिंह नेगी तो खरी-खरी सुना दी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: जयराम बोले - सुक्खू सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद, प्रदेश असुरक्षित

Join WhatsApp

Join Now