साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला: ICICI बैंक में निवेश के नाम पर खाता धारकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी

fraud, Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला ब्यूरो।
राजधानी शिमला के छोटा शिमला थाना क्षेत्र के एक आईसीआईसीआई बैंक में निवेश के नाम पर खाता धारकों 3.89 करोड रुपये धोखाधड़ी मामला सामने आया है। करोड़ों रुपये की इस धोखाधड़ी के मामले में बैंक के ही एक कर्मचारी पर ही आरोप लगे हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी अरविंद साल 2015 से शाखा कसुम्पटी आईसीआईसीआई बैंक में पदस्थापित था और वर्तमान में वह न्यू शिमला शाखा में अपनी सेवाएं दे रहा है।

इस दौरान अरविंद ने उक्त बैंक के ग्राहक से म्युचुअल फंड के नाम पर राशि जमा की और अपने निजी बैंक खाते में जमा करता रहा। लेकिन उपरोक्त निवेश का विवरण बैंक के अभिलेखों में नहीं मिला, जिसके लिए उक्त बैंक के खाताधारक ने बैंक में शिकायत की।

शिकायत के बाद बैंक ने अरविंद के खिलाफ धोखाधड़ी के संदर्भ में जांच के लिए एक समिति का गठन किया । जांच के दौरान पता चला कि अरविंद ने बैंक के नाम पर करीब 3,89,89,582 रुपये की धोखाधड़ी की है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: हिमाचल में कांग्रेस का अध्यक्ष पद अब सम्मान नहीं, बोझ बन गया ?

इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई। जिसके बाद छोटा शिमला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now