साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सुक्खू ने प्रतिभा सिंह से कहा कुछ ऐसा कि ठहाकों से गूंज उठा सचिवालय

सुक्खू ने प्रतिभा सिंह से कहा कुछ ऐसा कि ठहाकों से गूंज उठा सचिवालय https://www.prajasatta.in/himachal/सुक्खू-ने-प्रतिभा-सिंह-से/
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला।
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा दिल जितने वाला काम किया, जिसे जानकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे।

दरअसल, प्रदेश के नए सीएम के तौर सुक्खू ने पदभार ग्रहण किया, उस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी उनसे मिलने पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने सुक्खू को गुलदस्ता भेंट करने के लिए उठाया। लेकिन जैसे ही वह गुलदस्ता उठातीं, वैसे ही सुक्खू ने रोक दिया कि वह उन्हें खुद गुलदस्ता भेंट करेंगे।

सुक्खू ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं कांग्रेस का मुख्यमंत्री हूं और मुख्यमंत्री का पद कांग्रेस अध्यक्ष के अंडर आता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं विधायकों का मुख्यमंत्री हूं, लेकिन उनकी सदस्य आप हो। मुख्यमंत्री सुक्खू की बात सुनकर वहां पर मौजूद लोग हंसने लगे। वहीं, प्रतिभा सिंह भी खुद की हंसी नहीं रोक पाईं।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग न्यूज़: किनौर में दरका पहाड़, एचआरटीसी बस सहित कई वाहन आए चपेट में

अक्सर हम देखते हैं कि बड़े पदों पर पहुंचने के बाद लोगों का व्यवहार बदल जाता है। लेकिन कुछ लोग होते हैं, जिनका स्वाभाव और आदर अपनों से बड़ों और छोटों के लिए बना रहता है। सुखविंदर सिंह सिक्खू ने जो किया है, वह राजनीति में अक्सर बहुत ही कम देखने को मिलता है।

Join WhatsApp

Join Now