साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल के CM सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, पीएम से मिलने का था कार्यक्रम

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM Sukhvinder Singh Sukhu Rresign
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले थे, लेकिन अब बैठक स्थगित कर दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि सुक्खू प्रधानमंत्री से मिलने से पहले अनिवार्य नियमित जांच के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिव पाए गए थे।

सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, सीएम में कोई लक्षण नहीं है और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  जनमंच को बंद करने पर विधानसभा में भड़का विपक्ष, जमकर हुआ हंगामा

Join WhatsApp

Join Now