Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: कांगड़ा और चंबा जिला से चयनित 788 अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्रो के लिए रवाना

Himachal News Indian Army Agniveer Bharti 2024
Himachal News: कांगड़ा और चंबा जिला से चयनित अग्निवीरों को मेजर जनरल के. के. सिंह, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दाह डिविजन द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रो के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि भर्ती वर्ष 2024-25 मे कुल 788 वेकेंसी आवंटित हूआ हैं जिसमे कि अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)-756, अग्निवीर (तकनीकी)-06,  अग्निवीर कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी- 22 और अग्निवीर ट्रेड्समेन 10वीं पास – 04 हैं।
चयनित उम्मीदारो को प्रशिक्षण केंद्रो मे ट्रेनिंग के लिए भेजने की प्रकिया 20 अक्टूबर 2024 से जारी हैं। दाह डिविजन के जीओसी मेजर जनरल के. के. सिंह ने उम्मीदवारों के साथ चाय पार्टी की एवम उन्हे सैन्य अनुशासन, सैन्य सुविधा, उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी, अधिकारी प्रवेश जानकारी के लिए प्रेरित किया तथा 4 साल के उपरांत सिविल में भविष्य सुधार हेतू मिलने वाले अवसर तथा वित्तीय लाभ के बारे मे विस्तार से समझाया। अंत मे तीन बार भारत माता जय की जयकारा लगाकर प्रशिक्षण केंद्रो के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now