Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अब हिमाचल में एक हजार रुपये में होगा हिम केयर कार्ड का तीन साल के लिए पंजीकरण, अधिसूचना जारी

Published on: 5 April 2022
अब हिमाचल में एक हजार रुपये में होगा हिम केयर कार्ड का तीन साल के लिए पंजीकरण, अधिसूचना जारी

मंडी
मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में आम आदमी पार्टी की रैली से एक दिन पूर्व हिम केयर योजना को लेकर बड़ा ऐलान कर बड़ा दांव खेला है। मंडी जिला के वल्लभ कॉलेज के सालाना समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संबोधित हुए कहा कि हिमाचल सरकार की हिमकेयर कार्ड योजना में पंजीकरण के लिए अब तीन साल के 365 या एक हजार रुपये ही लगेंगे। इस संबंध में विभाग की और से अधिसूचना भी जारी हो गई है।

बता दें कि सरकार ने इस बजट सत्र के दौरान यह घोषणा की थी कि अब एक साल की बजाय तीन साल के लिए हिम केयर योजना में पंजीकरण हो सकेगा। हिम केयर कार्ड योजना के तहत हिमाचल सरकार कार्ड धारक परिवार का पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार करवाती है। इस योजना में पंजीकरण की अवधि भी अब पूरे साल के लिए कर दी गई है, जबकि पहले जनवरी से मार्च तक ही पंजीकरण किया जाता था।

हिमाचल में लगभग 2 लाख 40 हजार लोगों ने हिमकेयर कार्ड बनाए हैं। इन लोगों को उपचार के लिए 218 करोड़ रुपये की निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की है। यह कार्ड बनवा लेने पर कार्ड धारक परिवार पांच लाख तक मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसके लिए सरकार ने सरकारी सहित निजी अस्‍पताल भी पंजीकृत किए हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now