Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आज शाम पांच बजे तक आ जाएगी कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची

Published on: 17 October 2022
congress

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस आज शाम तक अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। यह जानकारी कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने मीडिया के सामने दी। उन्होंने का कहा कि आअज का दिन बड़ा खास है क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रझा है। जैसे ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष दीपा दास मुंशी के आदेश के बाद पहली सूचि जरी कर दी जाएगी।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी में टिकटों को लेकर चल रहे विरोध के कारण कल देर शाम तक सूची जारी नहीं की जा सकी। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए मतदान जारी मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्‍याशियों की सूची जारी होगी। हालांकि अब भी पार्टी सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक साथ प्रत्‍याशी घोषित नहीं कर पाएगी लेकिन उम्मीद है की 50 से ज्यादा नामों पर मोहर लग चुकी है।

गौर हो कि रविवार सुबह कई प्रत्याशियों के नाम चर्चा में आए तो युवा कांग्रेस सहित कई विधानसभा में खुलकर विरोध के स्वर भी उठ गए। इसके बाद हाईकमान ने प्रत्याशियों की सूची को रोक दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा को देर शाम इसकी जानकारी देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सभी 68 प्रत्याशियों की सूची सोमवार को जारी होगी। लेकिन सूचि सोमवार दोपहर तक जारी नहीं हुई।

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रात 9:30 बजे खत्म हुई थी। उसके बाद 10 बजे बैठक दोबारा शुरू हुई जो रात 11:30 बजे तक चली। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 57 नाम तय कर दिए थे। रविवार सुबह दिल्ली में दोबारा बैठक हुई। जैसे ही तय नाम बाहर आने लगे तो एनएसयूआइ, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित कुछ पदाधिकारियों ने अपनी नाराजगी जताई। मामला हाईकमान तक पहुंचा। कुछ पदाधिकारियों ने तो इस्तीफे देने और चुनाव प्रचार में न जाने की बात कही, जिसके बाद हाईकमान ने पूरी सूची को ही एक दिन के लिए होल्ड कर दिया।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now