Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: अखिलेश यादव ने हिमाचल से उठाया बड़ा सवाल: ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ है तो ‘सनातन सड़क योजना’ क्यों नहीं?

Himachal News Today: नाहन में गिरि गंगा बद्रिका आश्रम से लौटते हुए अखिलेश यादव ने कच्ची सड़क का वीडियो साझा कर केंद्र पर सवाल उठाए। उन्होंने ‘सनातन सड़क योजना’ की मांग करते हुए कहा, धर्मस्थलों तक बेहतर सड़कें सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए।
Published on: 24 February 2026
Himachal News: अखिलेश यादव ने हिमाचल से उठाया बड़ा सवाल: ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ है तो ‘सनातन सड़क योजना’ क्यों नहीं?

Himachal News: उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जिला सिरमौर के मरयोग स्थित गिरि गंगा बद्रिका आश्रम के निजी दौरे के बाद यशवंत नगर-बद्रिका आश्रम की कच्ची सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। हिमाचल से रवाना होने के बाद जारी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ बन सकती है तो आश्रमों को जोड़ने के लिए ‘सनातन सड़क योजना’ क्यों नहीं बनाई जा सकती?

इससे धर्म का मार्ग प्रशस्त होगा और सच्चे धर्म प्रधान लोगों को सत्संग के साथ-साथ, महाझूठ के इस शासनकाल में ‘सच-संग’ का भी पुण्यफल मिल सकेगा। साझा किया गया वीडियो यशवंत नगर-बद्रिका आश्रम संपर्क मार्ग का बताया जा रहा है। आश्रम से निकलने के बाद इस सड़क की दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।

बता दें कि अखिलेश यादव मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मरयोग स्थित आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा ओम स्वामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी पिछले एक सप्ताह से आश्रम में ही मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव सोमवार शाम कसौली पहुंचे थे और वहां एक होटल में ठहरे। मंगलवार सुबह वह कसौली से सीधे मरयोग स्थित आश्रम पहुंचे। दौरे को लेकर हिमाचल पुलिस से केवल सुरक्षा की मांग की गई थी और पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई।

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Todaylatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now